देवभोग(गंगा प्रकाश)। वन संपदा के अवैध संग्रहण के खिलाफ वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वन परिक्षेत्र इंदागांव (देवभोग) के ग्राम कैंटपदर और बरकानी में सर्च अभियान चलाया। विभागीय टीम ने दो अलग-अलग स्थानों पर सर्च वारंट के तहत तलाशी लेकर कुल 21 नग सागौन चिरान बरामद किया है। बरामद वनोपज की मात्रा 0.257 घन मीटर बताई गई है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब एक लाख रुपये आंकी जा रही है।

👉इसे जरूर पढ़ें – 3 लाख रु में 1000 वर्गफुट जमीन का इकरारनामा, सरपंच की सील-मोहर पर गंभीर सवाल

जानकारी के अनुसार, वनमंडलाधिकारी गरियाबंद मयंक पाण्डे एवं उपवनमंडलाधिकारी देवभोग मनोज चंद्राकार के निर्देश पर 31 अगस्त को यह कार्रवाई की गई। ग्राम कैंटपदर निवासी लालसिंह/परमानंद मांझी के नाम से जारी सर्च वारंट क्रमांक 88, दिनांक 30 अगस्त 2026 के आधार पर उनके परिसर की तलाशी ली गई। इस दौरान 11 नग सागौन चिरान, जिसकी कुल मात्रा 0.115 घन मीटर थी, बरामद की गई।

इसी क्रम में ग्राम बरकानी निवासी जगतराम/गौरागों यादव के नाम से जारी सर्च वारंट क्रमांक 87, दिनांक 30 अगस्त 2026 के तहत उनके घर एवं परिसर की तलाशी ली गई। यहां से 10 नग सागौन चिरान, कुल 0.142 घन मीटर वनोपज प्राप्त हुआ।

👉इसे जरूर पढ़ें – ग्राम हरदी में गूंजी मन की बात, विधायक रोहित साहू ने दिया नशामुक्त युवा का संदेश

दोनों जगहों से 21 नग सागौन चिरान बरामद

वन विभाग के अनुसार दोनों स्थानों से कुल 21 नग सागौन चिरान एवं 0.257 घन मीटर वनोपज बरामद हुआ है। विभाग ने बरामद वनोपज को अपने कब्जे में लेकर संबंधित मामलों में विधिवत प्रकरण तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में वन अधिनियम एवं संबंधित नियमों के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लगातार निगरानी, सूचना पर कार्रवाई

वन परिक्षेत्र अधिकारी इंदागांव (देवभोग) छबीलाल ध्रुव ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर सर्च वारंट के आधार पर दोनों स्थानों पर कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि कैंटपदर से 11 और बरकानी से 10 नग सागौन चिरान बरामद हुआ है। दोनों मामलों में नियमानुसार कार्रवाई जारी है। उन्होंने कहा कि वन संपदा के अवैध संग्रहण एवं परिवहन पर विभाग की निगरानी लगातार बनी हुई है और सूचना मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

वन अमले की संयुक्त टीम ने संभाला मोर्चा

कार्रवाई में वन परिक्षेत्र अधिकारी छबीलाल ध्रुव, सहायक परिक्षेत्र अधिकारी दिनेश चन्द्र पात्र, सहायक परिक्षेत्र अधिकारी पेंड्रा एवं सर्च वारंट प्रभारी कविन्द्र मिश्रा, बीएफओ खेत्रमोहन साहू, पुरुषोत्तम ध्रुवा, लम्बोदर सोरी, कौशल ध्रुव एवं उमेश कुमार ध्रुव सहित अन्य वनकर्मी शामिल रहे।

इसके अलावा वानिकी चौकीदार भोलाराम यदू, केशरी लाल नायक तथा सुरक्षा श्रमिक लुद्रास नागेश, परमेश्वर नागेश, शशीभीषण नागेश और अनीराम जाल ने भी सर्च कार्रवाई में सहयोग किया।
वन विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध रूप से सागौन एवं अन्य वन संपदा के संग्रहण को लेकर हलचल बढ़ गई है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि वन संपदा की अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

WhatsApp0 Facebook 0 Twitter/X 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version