कोरबा – कोरबा में एक महिला ने अपने पति और दो बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ जाने का फैसला किया है। महिला ने 7 साल पहले लव मैरिज की थी, जिससे उसके दो बच्चे भी हैं। इसी बीच उसका दूसरे युवक के साथ अफेयर हो गया। जब उसके पति को इसके बारे में पता चला तो उसने विरोध किया। इस पर महिला ने धमकी देते हुए कहा, अगर उसे प्रेमी के साथ जाने नहीं दिया गया तो उसका भी ‘नीले ड्रम’ की घटना जैसा हश्र होगा। इतना ही नहीं उसने रोकने पर बच्चों को जान से मारने की भी धमकी दे डाली।

बाल, दाढ़ी और मूंछ कटवाने से पहले जान लें ये नियम, इस दिन भूलकर भी न करें ये कार्य

पति ने बताया आपबीती

संजय जांगड़े ने बताया कि उसने 2017 में रुखसाना बानो से लव मैरिज की थी। शुरुआत में दोनों अपनी लाइफ से काफी खुश थे। लेकिन पिछले कुछ समय बाद रुखसाना का व्यवहार बदल गया था। जब उसने अपनी पत्नी की कॉल डिटेल निकलवाई, तब सच्चाई सामने आई। पता चला कि रुखसाना का सूरज महतो नामक युवक के साथ अफेयर चल रहा है। सूरज महतो मूल रूप से बिहार का रहने वाला है और कोरबा में एक दुकान में काम करता है।

मोबाइल फोन के जरिए हुआ संपर्क

संजय ने बताया कि मोबाइल फोन के जरिए रुखसाना और सूरज का संपर्क हुआ था। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ती चली गई। कई बार जब वह काम पर जाता था, तब रुखसाना अपने बॉयफ्रेंड सूरज से कई घंटे तक बात करती थी। इस बात ने उसे मानसिक रूप से परेशान कर दिया।

‘नीले ड्रम’ की धमकी

जब संजय ने इसका विरोध किया तो रुखसाना ने उसे धमकियां देनी शुरू कर दी। उसने सोशल मीडिया पर वायरल ‘नीले ड्रम’ वाली घटना का हवाला देते हुए कहा कि अगर उसे प्रेमी के साथ नहीं जाने दिया तो उसका भी हश्र वैसा ही होगा। अगर ज्यादा दबाव बनाया तो बच्चों और उसे मार देगी।

पति ने दर्ज करवाई थी गुमशुदगी

इसके बाद संजय ने 1 अप्रैल से 3 अप्रैल तक बार-बार रुखसाना को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी और आखिरकार अपने प्रेमी सूरज महतो के पास चली गई। इसके बाद पति ने मानिकपुर चौकी में पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

गरियाबंद: 13 वन ग्राम होंगे राजस्व ग्राम में तब्दील, जिपं सदस्यों की भूख हड़ताल पर प्रशासन ने मानी 6 मांगें

मां के जाने से बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल

इधर, रुखसाना और प्रेमी सूरज महतो दोनों 6 जून की शाम मानिकपुर पुलिस चौकी पहुंचे, जहां रुखसाना ने अपनी सहमति से पति और बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ रहने का निर्णय लिया। संजय ने बताया कि उनके 2 बच्चे हैं, एक 6 साल का बेटा और 4 साल की बेटी है। रुखसाना ने अपने दोनों मासूम बच्चों को भी छोड़ कर चली गई। दोनों बच्चों का मां के जाने से रो-रोकर बुरा हाल है।

पति की सलाह

संजय ने अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा कि लव मैरिज कभी मत करना। यह बात उन्होंने अपने अनुभव से सीखी है और वह चाहते हैं कि कोई और उनकी तरह इस दर्द से न गुजरे।

चौकी प्रभारी का बयान

मानिकपुर चौकी प्रभारी अमर जायसवाल ने बताया कि पत्नी और उसका प्रेमी दोनों मानिकपुर चौकी आए हुए थे, जहां पत्नी आपसी सहमति से प्रेमी के साथ चली गई है। पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है, क्योंकि दोनों बालिग हैं और अपनी मर्जी से साथ रहने का फैसला किया है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version