धमतरी (गंगा प्रकाश) धमतरी पुलिस ने बरड़िया ज्वैलर्स में हुए गोलीकांड और डकैती प्रयास मामले में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए मुख्य फरार आरोपी एवं मास्टरमाइंड अजय उर्फ गोलू भदौरिया को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में प्रयुक्त पिस्टल भी आरोपी से बरामद कर ली गई है। पुलिस ने आरोपी का पीछा करते हुए मध्यप्रदेश, हरियाणा और दिल्ली तक ताबड़तोड़ कार्रवाई की और अंततः उसे मध्यप्रदेश के बालाघाट से पकड़ा।

इससे पहले इस मामले के दो आरोपी कुंवर सिंह भदौरिया और अमरपाल सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी से पूरे गिरोह का पर्दाफाश हो गया है।

घटना के बाद आरोपी लगातार ठिकाने बदलते हुए पुलिस से बचने की कोशिश करता रहा। टेक्नोलॉजी का दुरुपयोग करते हुए वह बार-बार मोबाइल बदलता था तथा मीडिया/सोशल मीडिया के माध्यम से मामले की जानकारी लेकर पुलिस की पकड़ से बाहर रहने की कोशिश कर रहा था।

एसपी धमतरी के निर्देशन में दो विशेष टीमों को रवाना किया गया—पहली टीम: भिंड (मध्यप्रदेश),दूसरी टीम: हरियाणा में

हरियाणा में पुलिस को आरोपी की मौजूदगी के तकनीकी सुराग मिले, लेकिन दबिश के दौरान वह वहां से भाग निकला और दिल्ली–भोपाल–ग्वालियर होते हुए अंततः बालाघाट पहुंचा। धमतरी पुलिस की दोनों टीमों ने लगातार समन्वय और ट्रैकिंग जारी रखी और अंततः बालाघाट में घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया
गिरफ्तार आरोपी से वह पिस्टल बरामद की गई है जिसे बरड़िया ज्वैलर्स गोलीकांड में उपयोग किया गया था। आरोपी का एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी जप्त किया गया है।
आरोपी को सिटी कोतवाली धमतरी द्वारा न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
मुख्य आरोपी अजय उर्फ गोलू भदौरिया के खिलाफ 2015 से 2024 के बीच भिंड जिले के विभिन्न थानों में 14 संगीन प्रकरण दर्ज हैं,
भिंड पुलिस द्वारा उस पर ₹3,000 का इनाम घोषित था।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version