गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। विकासखंड के ग्राम बोरिद के वेदप्रकाश यादव की मृत्यु 14 सितंबर 2023 के मामलें में उसकी पत्नि श्रीमती भागबती यादव द्वारा तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिलने वाली बीमा राशि के लिए दावा किया गया था। परंतु 2 वर्श से भी समय होने के बाद भी अभी तक राशि न मिलने की जानकारी मिडिया द्वारा सार्वजनिक किए जाने के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए राजिम विधायक रोहित साहू ने तत्काल वनमंडलाधिकारी गरियाबंद को तलब किया। विधायक की पहल के बाद प्रबंध संचालक जिला वनोपज सहकारी संघ मर्यादित गरियाबंद ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि वर्तमान में गरियाबंद वन मंडल अन्तर्गत माह अप्रैल 2025 से सितंबर 2025 तक कुल 192 प्रकरण राशि 2.36 करोड़ बीमा भुगतान करने हेतु प्रबंध संचालक, छ. ग. राज्य लद्यु वनोपज सहकारी संघ रायपुर को प्रेशित किया गया है। उक्त दावा प्रकरण में बीमा राशि भुगतान हेतु वरिश्ठ कार्यालय स्तर पर प्रक्रियाधीन है। वेदप्रकाश यादव बोरिद का प्रकरण भी पत्र क्रमांक 1925 दिनांक 19.05.2025 को पूरे दस्तावेज होने के बाद भेजा गया है। हितग्राहियों का आरोप है कि अपने प्रकरण के बारे में जानकारी के लिए कार्यालय आते हैं तो अधिकारी कभी संतोशजनक जवाब नहीं देते। इसलिए उन्हें बेवजह यहां वहां भटकना पड़ता है। इस मामलें में विधायक की त्वरित कार्यवाही की प्रशंसा की जा रही है।
There is no ads to display, Please add some
