रायपुर (गंगा प्रकाश)। राजधानी में 15 दिसम्बर से 19 दिसम्बर 2024 तक एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के राष्ट्रीय खेलों का आयोजन किया जा रहा है। राष्ट्रीय खेलों के आयोजन की मेजबानी इस बार छत्तीसगढ़ को मिली है। इन खेलों के सफल आयोजन के लिये आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में मुख्य सचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय क्रीड़ा प्रतियोगिता के आयोजन के लिये गठित राज्य स्तरीय आयोजन समिति की बैठक सम्पन्न हुई। मुख्य सचिव ने खेल प्रतियोगिताओं के लिये सभी आवश्यक तैयारियां प्रारंभ करने , खिलाड़ियों के ठहरने , आवागमन , खेल स्थलों , सुरक्षा व्यवस्था , बिजली पानी सहित अन्य व्यवस्था के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये। वहीं एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय राष्ट्रीय क्रीड़ा प्रतियोगिता के संबंध में जानकारी देते हुये आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने बताया कि अनुसूचित जनजाति के छात्रों की खेल प्रतिभा को पहचानना , निखारना एवं प्रोत्साहित करना है , ताकि उन्हें विभिन्न मंचों पर अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर मिले और खेल-कूद की संस्कृति को बढ़ावा देते हुये उनकी प्रतिभा को एक नया आयाम प्रदान किया जा सके। उन्होंने बताया कि खेल प्रतियोगिताओं में करीब 23 खेलों का आयोजन होगा। इनमें तीरंदाजी (आर्चरी) , एथलेटिक्स , बैडमिंटन , मुक्केबाजी , शतरंज (चेस) , जिमनास्टिक , जूडो , योग , टेनिस , निशानेबाजी (शूटिंग) , तैराकी (स्वीमिंग) , टेबल टेनिस , ताईक्वाण्डो , भारोत्तोलन (वेट लिफ्टिंग) , कुश्ती (रेसलिंग) फ्रीस्टाईल , बास्केटबॉल , फुटबाल , हैंडबाल , हॉकी कबड्डी , खो-खो एवं व्हालीबाल शामिल है। खेल प्रतियोगिताओं में व्यक्तिगत एवं युगल के 15 तथा 07 सामूहिक खेलों का आयोजन होगा। राष्ट्रीय क्रीड़ा प्रतियोगितायें राजधानी रायपुर में स्थित विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं एवं खेल विभाग के खेल मैदानों में होगी। प्रतियोगिता में 25 राज्यों के करीब 06 हजार खिलाड़ी शामिल होंगे , इस प्रतियोगियों का पंजीयन पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु विभिन्न विभागों की करीब 26 समितियां गठित कर ली गई है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से आयोजित इस बैठक में खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव हिमशिखर गुप्ता सहित स्कूल शिक्षा , उच्च शिक्षा , लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण , खेल एवं युवा कल्याण , लोक निर्माण , नगरीय प्रशासन , पर्यटन , संस्कृति और भारत सरकार के जनजाति कार्य मंत्रालय के अधिकारी शामिल हुये।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version