Naxal Operation :  रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने देश से नक्सलवाद को समाप्त करने का लक्ष्य 31 मार्च 2026 तक पूरा करने का निर्णय लिया है। इसके बाद छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, ओडिशा और तेलंगाना के अधिकारियों ने नक्सल ऑपरेशनों को और तेज कर दिया है। इस अभियान में हिड़मा समेत 43 नक्सली मोस्ट वांटेड की सूची में शामिल हैं।

Lakshmi Rajwada : प्रदेश की मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े को मिली जान से मारने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार

AI तकनीक से नक्सल ऑपरेशन

केंद्रीय अधिकारियों ने नक्सल प्रभावित राज्यों को निर्देश दिए हैं कि AI तकनीक का उपयोग कर ऑपरेशन चलाया जाए और अभियान के दौरान राज्य आपस में गोपनीय जानकारी साझा करें। एनकाउंटर के दौरान नक्सलियों को सीमा पर दोनों तरफ से घेरकर समाप्त करने की रणनीति अपनाई जाएगी।

बड़े नक्सली लीडर्स को टारगेट

बैठक में यह भी तय किया गया कि अब सुरक्षा बलों का मुख्य लक्ष्य बड़े नक्सली लीडर्स होंगे। इससे संगठन के अंदरूनी ढांचे को कमजोर किया जा सकेगा। छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों का अगला टारगेट हिड़मा सहित कई वांटेड नक्सली हैं।

नया रायपुर में हाई लेवल बैठक

शुक्रवार को नया रायपुर के एक निजी रिसॉर्ट में करीब साढ़े तीन घंटे की बैठक हुई। इसमें केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन, आईबी चीफ तपन कुमार डेका, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, ओडिशा और तेलंगाना के डीजीपी, CRPF, BSF, ITBP के शीर्ष अधिकारी, साथ ही IB, NIA के निदेशक और राज्यों के गृह विभाग के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version