गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। राजिम विधानसभा के विधायक रोहित साहू ने आज जनप्रतिनिधियों के साथ राजिम माता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, फिंगेश्वर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की संपूर्ण व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और स्वास्थ्य सेवाओं की वास्तविक स्थिति की समीक्षा की। विधायक श्री साहू ने प्रसूति वार्ड, ओपीडी, दवा वितरण केंद्र, साफ-सफाई, पेयजल एवं बिजली व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल में हाल ही में जन्मे चार स्वस्थ नवजात शिशुओं का हाल-चाल जाना तथा उनके परिजनों से बातचीत कर उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों को गंभीरता से लेते हुए विधायक ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।इसके साथ ही विधायक ने स्वास्थ्य केंद्र परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और संबंधित एजेंसियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं होगा।विधायक रोहित साहू ने कहा कि आम जनता को समय पर, बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है, जिसके लिए निरंतर निरीक्षण एवं आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जाते रहेंगे।निरीक्षण के दौरान राजू साहू, प्रेम टोडर, ओमप्रकाश साहू (सदस्य, जीवनदीप समिति), पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष जगदीश यादव, पूर्व सरपंच मंगलू साहू, भुवन साहू (महामंत्री, भाजपा मंडल फिंगेश्वर), जगदेव सिंह, तुलाराम साहू, राकेश सिन्हा, होरीलाल साहू, भुनेश्वर साहू, मकसूदन साहू, शीतल साहू, राज श्रीवास्तव, छवि यादव सहित जनप्रतिनिधि एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी डॉ. मनोज खटकर, चंचल गोस्वामी, ओम कुमारी साहू, उत्तम साहू, अंजना साहू, विमला साहू आदि उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version