गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ समर्थन मूल्य धान खरीदी 2025-26 में किसानों की सुविधा को साय सरकार सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए धान बिक्री हेतु नवीन पंजीयन एवं रकबा संशोधन के लिए अतिरिक्त समय प्रदान किया गया है। फिंगेश्वर नगर पंचायत के उपाध्यक्ष दीपक श्रीवास ने कहा कि अब किसान 25 नवंबर तक अपने नजदीकी तहसील कार्यालय में जाकर आसानी से पंजीयन तथा रकबा संशोधन कर सकते है। प्रशासन द्वारा जिले के किसानों को पंजीयन प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो इसके लिए तहसील स्तर पर किसानों को समय पर पंजीयन एवं संशोधन करने की तारीख बढ़ने से किसानों में हर्ष व्याप्त है, ताकि धान खरीदी प्रक्रिया मंे किसी प्रकार का बाधा न हो। श्री श्रीवास ने कहा कि राज्य सरकार छोटे किसानों को सुविधा को देखते हुए 2 एकड़ के सीमा वाले किसानों को अधिकतम दो टोकन एवं 10 एकड़ से ऊपर वाले किसानों को अधिकतम तीन टोकन काटने की व्यवस्था किसान की सुविधा को देखते हुए किया गया है। उन्होंने कहा कि किसानों ने मांग किया है कि एग्रीस्टैक पोर्टल में वारिसान धान पंजीयन का आप्शन नहीं दिया गया है। जिससे वारीसान किसान को पंजीयन करने मंे परेशानी हो रही है। जिससे राज्य सरकार इस पर उचित कार्यवाही करते हुए वारिसान, पंजीयन मामले के लिए जल्द से जल्द इसका निराकरण किया जाए। क्षेत्र के सैकड़ो किसान वारीसान धान पंजीयन न होने से काफी चिंतित है।
There is no ads to display, Please add some
