कवर्धा – छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिला अस्पताल से एक बेहद चौंकाने वाली और दुखद घटना सामने आई है। पंडरिया से प्रसव के लिए लाई गई एक महिला के नवजात शिशु की सोमवार को रूटीन टीकाकरण के कुछ देर बाद अचानक मौत हो गई। इस घटना से अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

तीन दिन के मृत नवजात का अभी नामकरण भी नहीं हुआ था। मृत शिशु की मां का नाम सोना निर्मलकर है। नवजात अपनी मां की गोद में पूरी तरह स्वस्थ था और सामान्य रूप से व्यवहार कर रहा था। जानकारी के मुताबिक, महिला की शादी को सात साल हो चुका है और यह उनका पहला संतान था। शनिवार को ऑपरेशन के जरिए नवजात का जन्म हुआ था।

कैंसर से जूझ रही एक्ट्रेस को सता रही इस खास शख्स की याद, शेयर की दिल की बात

परिजनों का आरोप है कि सोमवार को हुए रूटीन टीकाकरण के बाद बच्चे की तबीयत अचानक बिगड़ गई, लेकिन समय पर उपचार न मिलने से उसकी मौत हो गई। उन्होंने जिला अस्पताल प्रबंधन और ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है।

शिशु की मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

जिला अस्पताल के सीएस केशव ध्रुव से इस मामले में हमारे संवाददाता ने बात करनी चाही लेकिन उनका मोबाइल बंद आ रहा है। खबर लिखे जाने तक उनका फोन बंद ही है।

IND vs ENG: जसप्रीत बुमराह और सिराज तो ठीक, लेकिन इसके बाद फंसा है पेंच

इस मामले को लेकर अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। वहीं परिजन न्याय के लिए कलेक्टर से लेकर स्वास्थ्य मंत्री तक गुहार लगाने की तैयारी में हैं।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version