पंकज कुमार बघेल
मुंगेली, (गंगा प्रकाश)। पीएमश्री बी.आर. साव शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, मुंगेली की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ ग्राम करुपान में किया गया। यह शिविर 19 दिसंबर से 25 दिसंबर तक शासकीय मिडिल स्कूल, करुपान परिसर में आयोजित किया जाएगा।
शिविर का उद्घाटन ग्राम पंचायत करुपान की सरपंच राजेश्वरी मोहले के सानिध्य में दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर रामकुमार मोहले, पवन साहू, ललित साहू, शेखर आनंद, सहदेव यादव सहित उपसरपंच एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में पूर्व एनएसएस अधिकारी एकानंद तिवारी, व्याख्याता ए.के. सोनी एवं एनसीसी सेकंड ऑफिसर रविराज आड़ील की विशेष उपस्थिति रही। प्राचार्य पी.सी. दिव्य के संदेश का वाचन करते हुए शिविर में अनुशासन, शांति एवं सेवा भाव को सफलता की आधारशिला बताया गया।
इस वर्ष शिविर की मुख्य थीम “नशा मुक्त भारत के लिए युवा” निर्धारित की गई है। शिविर के दौरान नशा उन्मूलन जागरूकता अभियान, स्वच्छता कार्यक्रम, बौद्धिक परिचर्चाएँ एवं सामाजिक जागरूकता से जुड़े विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रम अधिकारी यशवंत दिवाकर ने युवाओं से नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया
There is no ads to display, Please add some


