Obscene Dance Scandal : सूरजपुर। कुमली वाटरफॉल स्थित वन विभाग के रेस्ट हाउस में अश्लील डांस का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। मामले को गंभीरता से लेते हुए वन विभाग ने दो अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है, जबकि एक रेंजर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

Obscene Dance Scandal

जानकारी के अनुसार, डिप्टी रेंजर रविशंकर तिवारी और वन पाल शैलेश टीना लकड़ा को निलंबित कर दिया गया है। वहीं, रामानुजनगर के तत्कालीन रेंजर आर.सी. प्रजापति को इस पूरे मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में कारण बताओ नोटिस थमाया गया है।

Obscene Dance Scandal

इस प्रकरण पर वन मंडल अधिकारी (DFO) ने कड़ा रुख अपनाते हुए पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे सभी लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। विभाग का कहना है कि शासकीय संपत्ति का इस तरह दुरुपयोग और मर्यादाओं का उल्लंघन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Obscene Dance Scandal

वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और प्रशासन की कार्रवाई से वन विभाग में अनुशासन को लेकर स्पष्ट संदेश गया है। फिलहाल पुलिस द्वारा वीडियो की जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई जांच रिपोर्ट के आधार की जाएगी।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version