पापमोचनी एकादशी 2026: तिथि और शुभ समय
वैदिक गणना के अनुसार, चैत्र कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत 13 मार्च, 2026 को रात 11:22 बजे होगी। तिथि का समापन 14 मार्च, 2026 को रात 10:15 बजे होगा। उदय तिथि के सिद्धांतों का पालन करते हुए, व्रत 14 मार्च (शनिवार) को ही रखा जाएगा।
व्रत का पारण (व्रत खोलने का समय) 15 मार्च को सूर्योदय के बाद किया जाएगा। शास्त्रों के अनुसार, पारण के लिए सबसे शुभ समय सुबह 06:31 से 08:52 के बीच रहेगा। इस समय के दौरान ब्राह्मण भोज या दान-पुण्य करना अत्यंत फलदायी माना जाता है।
“पापमोचनी एकादशी का अर्थ ही है पापों को नष्ट करने वाली। चैत्र मास के कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली यह एकादशी साधक के मानसिक और आध्यात्मिक शुद्धिकरण के लिए सर्वश्रेष्ठ है। इस दिन पीले वस्त्र पहनकर श्रीहरि का पूजन करना चाहिए।”
There is no ads to display, Please add some


