Placement Camp , दंतेवाड़ा। जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। कार्यालय जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, दंतेवाड़ा द्वारा 19 जनवरी 2026 को एक दिवसीय प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। यह कैम्प प्रातः 11 बजे से शाम 03 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित संस्था द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी।

CG : 06 फरवरी को राजिम कुंभ में होगा मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह, लगभग 200 जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में

जिला रोजगार कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरसीसी एंड एसोसिएट, दंतेवाड़ा द्वारा ऑडिट असिस्टेंट के 02 पद एवं रिसेप्शनिस्ट के 01 पद के लिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। इस प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से स्थानीय युवाओं को जिले में ही रोजगार पाने का अवसर मिलेगा।

प्लेसमेंट कैम्प में शामिल होने के लिए इच्छुक आवेदक एवं आवेदिकाओं को प्रातः 11 बजे से शाम 04 बजे तक निर्धारित स्थल पर उपस्थित होना होगा। अभ्यर्थियों को अपने साथ शैक्षणिक दस्तावेजों की मूल प्रति, रोजगार पंजीयन प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की छायाप्रति, पासपोर्ट साइज फोटो तथा बायोडाटा (रिज्यूमे) अनिवार्य रूप से लाना होगा।

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र ने स्पष्ट किया है कि यह प्लेसमेंट कैम्प पूर्णतः निःशुल्क है तथा इसमें भाग लेने के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। युवाओं से अपील की गई है कि वे इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और समय पर उपस्थित होकर रोजगार प्राप्त करने की दिशा में कदम बढ़ाएं। यह प्लेसमेंट कैम्प जिले के युवाओं के लिए आत्मनिर्भर बनने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है, जिससे उन्हें अपने कौशल के अनुसार रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकेंगे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version