प्रकाश कुमार यादव
गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। फिंगेश्वर विकासखंड के बोरिद संकुल के प्राचार्य पितांबर सिंह धु्रव के प्राचार्य पद पर उसी संकुल में पदोन्नत होने पर संकुल केन्द्र के शिक्षकों ने हर्श व्यक्त करते हुए गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत एवं सम्मान किया है। इस अवसर पर संकुल समन्वयक दिनेश कुमार सोनी ने प्राचार्य पीतांबर धु्रव के कार्यो की सराहना करते हुए कहा कि अभी तो हम सभी शिक्षकों को उनसे बहुत कुछ सीखना है। उनकी नई पदस्थापना बोरिद हायर सेकेण्डरी में ही होने पर हम सभी को खुशी है। मैं उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना करता हुं। व्याख्याता दिप्ती श्रीवास्तव ने कहा कि हम सभी के लिए यह खुशी की बात है कि प्रभारी प्राचार्य पीतांबर धु्रव का प्राचार्य पद में इसी बोरिद हायर सेकेंडरी शाला में पदोन्नत हुआ है। मुझे सर के साथ लंबे समय तक कार्य करने का मौका मिला है जिससे हमें बहुत कुछ सिखने को मिला है और उनके सानिध्य में और भी सिखने को मिलेगा। इस अवसर पर संकुल केन्द्र बोरिद के समस्त संस्था प्रधान एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some
