गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान के तहत फिंगेश्वर विकासखंड में खरीफ विपणन वर्श 2025-26 में अरहर, मूंग, उड़द, मूंगफली एवं सोयाबीन तथा रबी विपणन वर्श 2026-27 में चना, मसूर एवं सरसों फसल का उत्पादन प्राईस सपोर्ट स्कीम के तहत न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उपार्जन एक जनवरी से किया जाना है। कृशि विभाग के उपसंचालक ने बताया कि योजना में लाभ प्राप्त करने के इच्छुक कृशकों को एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीयन कराया जाना अनिवार्य है। पंजीकृत कृशकों का फसलवार उपार्जन अवधि उड़द, मूंग, मूंगफली एवं सोयाबीन फसल 01 दिसम्बर 2025 से 28 फरवरी 2026 तथा अरहर फसल 15 फरवरी 2026 से 15 मई 2026 है। इसी प्रकार रबी फस्ल सरसों 15 जनवरी 2026 से 15 मई 2026 एवं चना तथा मसूर फसल का उपार्जन अवधि 01 मार्च 2026 से 30 मई 2026 तक रहेगा। उन्होंने स्पश्ट किया कि उक्त अवधि में दलहन एवं तिलहन फसल का योजना के तहत विक्रय कर प्राईस सपोर्ट स्कीम का कृशकों को अधिक से अधिक लाभ मिलें। उन्होंने बताया कि विकासखंड फिंगेश्वर में कृशक सेवा सहकारी समिति राजिम तथा प्राथमिक कृशि साख सहकारी समिति फिंगेश्वर में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उपार्जन किया जाएगा।
There is no ads to display, Please add some
