RAIPUR NEWS : रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रविवार देर रात हुए एक सनसनीखेज गैंगवार में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान आदित्य कुर्रे के रूप में हुई है, वहीं घायल अभय सारथी को इलाज के लिए डॉ. भीमराव अंबेडकर मेमोरियल अस्पताल (मेकाहारा) में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।

Conversion Case : गांव में चल रही प्रार्थना सभा की आड़ में हो रहा था धर्मांतरण, शिकायत के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई

घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। इस बीच गैंगवार का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें आरोपी युवकों को दौड़ा-दौड़ाकर चाकू से हमला करते हुए देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि वारदात से पहले आरोपियों ने पूरे इलाके की लाइट बंद कर दी थी और सुनियोजित तरीके से हमले को अंजाम दिया।

घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही तेलीबांधा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही हैं।

RAIPUR NEWS

भाठागांव में अवैध डेयरी पर नगर निगम की सख्त कार्रवाई

इधर, रायपुर नगर पालिक निगम स्वास्थ्य विभाग को मिली आवासीय क्षेत्र में गंदगी और प्रदूषण से जुड़ी जनशिकायत पर त्वरित कार्रवाई की गई। नगर निगम आयुक्त विश्वदीप के आदेशानुसार तथा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तृप्ति पाणीग्रही और जोन क्रमांक 5 के जोन आयुक्त खीरसागर नायक के निर्देश पर भाठागांव क्षेत्र में संचालित नीलकंठ डेयरी का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान डेयरी में गंदगी पाए जाने और भैंसों को सड़क पर छोड़ने की शिकायत सही पाई गई, जिससे सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ था। जोन स्वास्थ्य अधिकारी संदीप वर्मा के नेतृत्व में टीम ने काऊ कैचर वाहन की सहायता से 10 भैंसों को पकड़कर लाखेनगर कांजी हाउस भेजा।

प्रकरण में डेयरी संचालक पर 10 हजार रुपये का ई-जुर्माना लगाया गया और आवासीय क्षेत्र से डेयरी को शीघ्र निगम सीमा के बाहर शिफ्ट करने का नोटिस जारी किया गया। साथ ही भविष्य में नियमों का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

RAIPUR NEWS

There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version