Raipur nude party case रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित होने वाली न्यूड पार्टी का मामला सामने आया है। इंस्टाग्राम पर सिनफुल राइटर नाम की आईडी से शनिवार को एक पोस्ट वायरल हुई, जिसमें दावा किया गया कि राजधानी के एक निजी फार्महाउस में न्यूड पार्टी आयोजित की जाएगी। पोस्ट के अनुसार, इसमें केवल 18+ आयु के कपल्स, लड़कियां और महिलाएं ही शामिल हो सकती थीं।

14 September Horoscope : इस राशि के जातकों को हर कम में मिलेगी सफलता, खर्चों पर रखें नियंत्रण …

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और पार्टी में शामिल होने आए 6 विदेशी कपल्स को हिरासत में लिया। इसके अलावा, कई और कपल्स को भी मौके पर देखा गया, जो पार्टी में शामिल होने के लिए इंतजार कर रहे थे। फिलहाल पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है।

वायरल पोस्ट में दावा किया गया कि पार्टी एक सीक्रेट लोकेशन पर होगी और एंट्री केवल इनविटेशन के आधार पर होगी। अंदर मोबाइल, स्मार्टवॉच और हैंडबैग ले जाना मना था। पोस्ट में यह भी कहा गया कि इस पार्टी में जो होगा, उसका कोई सबूत नहीं मिलेगा।

विशेषज्ञों और समाज कार्यकर्ताओं का कहना है कि इस तरह की पार्टियां न केवल कानून और समाज के नजरिए से विवादास्पद हैं, बल्कि युवा पीढ़ी के मानसिक और सामाजिक स्वास्थ्य पर भी नकारात्मक असर डाल सकती हैं। पुलिस ने मामले में जांच तेज कर दी है और भविष्य में ऐसी गतिविधियों पर निगरानी बढ़ा दी है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version