फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। खनिज विभाग लापरवाही एवं उदासीनता के कारण 1 सप्ताह में दूसरी बार फिंगेश्वर विकासखंड की रेत खदानों में धड़ल्ले से दिन-रात 24 घंटे बड़ी बड़ी चैन माउंटिंग से शत प्रतिशत अवैध रेत उत्खनन कर हाईवा गाड़ियों में परिवहन किए जाने का मामला रायपुर जिला खनिज विभाग द्वारा 7 गाड़ियों को पकड़ा है। ये सभी रेत भरी हाईवा फिंगेश्वर विकासखंड की अस्वीकृत रेत खदानों से चोरी छिपे अवैध उत्खनन कर बड़े शहरों में भारी कीमत पर बेची जा रही है। बताया जाता है कि फिंगेश्वर विकासखंड में एक भी रेत खदान शासन द्वारा स्वीकृत नहीं है। और सभी 10-12 रेत खदानों में मनमाने ढंग से प्रतिदिन सैकड़ों हाईवा गाड़ियों में नदियों में चैन माउंटिंग मशीन लगाकर लाखों रूपयों की रेत बेची जा रही है। माना जा रहा है कि इतना बड़ा भ्रष्टचार प्रशासन की एवं राजनैतिक संरक्षण के संभव नहीं हो सकता। खनिज विभाग की टीम सुपरवाईजर सुनील दत्त शर्मा के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुए रेत भरकर अवैध परिवहन करते हुए 5 हाईवा को पकड़कर बड़ी कार्यवाही की है। अधिकारी ने बताया हाईवा वाहन क्रमांक CG 04PS 3972, CG 22T 9722, CG 25M 4501, CG 04PS 3971, CG 07CE 5688, CG 25M 3396, CG 07CE 6343 को अवैध उत्खनन कर परिवहन करते पकड़कर गोबरा नवापारा थाना में खड़ा किया है। इनके प्रकरणों को विभाग के जिला कार्यालय में प्रस्तुत किया जावेगा। ये वाहनें राजिम से रायपुर की ओर जा रही थी। जिन्हें जिला कलेक्टर एवं खनिज विभाग के उपसंचालक के दिशा निर्देश पर अवैध उत्खनन के मामलें में पकड़ा गया है। यहां यह विशेश उल्लेखनीय है कि इन दिनों पूरे विकासखंड में मनमाने ढंग से बिना रोक टोक भ्रश्टाचार की राह पर अवैध उत्खनन कर लाखों रूपयों की काली कमाई की जा रही है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version