नई दिल्ली: अहान पांडे और अनीत पड्डा की डेब्यू फिल्म ‘सैयारा’ बॉक्स ऑफिस पर ऐसा धमाल मचा देगी ये किसी ने नहीं सोचा था. सैयारा 18 जुलाई को सिनेमाघरों पर रिलीज हुई थी और तब से ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. फिल्म 400 करोड़ का आंकड़ा पार करने के एकदम करीब पहुंच गई है. ये एक ऐसी इंडियन लव स्टोरी है जिसे सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है. तभी कमाई के मामले में सारी फिल्मों को पछाड़कर सैयारा सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पहली इंडियन लव स्टोरी फिल्म बन गई है. अहान और अनीता की एक्टिंग की लोग तारीफ करते थक नहीं रहे हैं. आइए आपको बताते हैं सैयारा कौन-सी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़कर टॉप पर पहुंच गई है.

सुरक्षाबलों का ऑपरेशन सफल: पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड मूसा समेत 3 आतंकियों का खात्मा

सैयारा का बजा डंका
सैयारा के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो 10 दिनों में ये फिल्म वर्ल्डवाइड ग्रॉस 383 करोड़ कमा चुकी है. फिल्म ने दूसरे हफ्ते शुक्रवार को 18.50 करोड़, शनिवार को 27 करोड़ और रविवार को 75.50 करोड़ का कलेक्शन किया था. जिसके बाद फिल्म का इंडिया में टोटल कलेक्शन 250.75 करोड़ हो गया था. फिल्म का इंडिया में ग्रॉस कलेक्शन 306 करोड़ है. ओवरसीज कलेक्शन की बात करें तो ये फिल्म 77 करोड़ कमा चुकी है. जिसके बाद फिल्म का वर्ल्ड वाइड ग्रॉस कलेक्शन 383 करोड़ हो गया है.

जंगल में मिला महिला का शव, रेप और हत्या की आशंका से इलाके में दहशत

इन फिल्मों को दी मात
सैयारा ने 10 दिन में 383 करोड़ का कलेक्शन करके नंबर 1 पर बैठी शाहिद कपूर की कबीर सिंह को मात दे दी है. कबीर सिंह ने 10 दिनों में 375 करोड़ का कलेक्शन किया था. इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रॉकी और रानी की प्रेम कहानी थी. जिसने 351 करोड़ का कलेक्शन किया था और तीसरे नंबर पर ये जवानी है दीवानी 296 करोड़ के साथ थी. इन सभी फिल्मों को सैयारा ने मात दे दी है. सैयारा अब आगे और कितने रिकॉर्ड तोड़ती है ये देखना होगा.


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version