कीव: रूस की ओर से यूक्रेन पर ताबड़तोड़ हमले जारी है। रूस के ताजा हमलों ने यूक्रेन को पूरी तरह से हिलाकर रख दिया है। रूस ने मंगलवार तड़के एक बार फिर यूक्रेन के दो शहरों पर बड़ी संख्या में ड्रोन और मिसाइलों से हमले किए हैं। रूस की ओर से किए गए इन हमलों में 2 लोगों की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हुए हैं। यूक्रेन के अधिकारियों ने रूसी हमलों के बारे में जानकारी दी है।

टीम इंडिया में नहीं मिला मौका तो इस खिलाड़ी ने पकड़ी नई राह, अब इस टीम के लिए खेलेगा क्रिकेट

क्या बोले जेलेंस्की?

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने एक बयान में हमले को युद्ध के दौरान ‘अब तक के सबसे बड़े हमलों में से एक’ बताया है। उन्होंने कहा कि रूस ने रात के दौरान 315 ड्रोन और सात मिसाइल दागीं। उन्होंने कहा कि दागे गए ड्रोन में से अधिकतर ‘शहीद’ ड्रोन थे। जेलेंस्की ने हमले के मद्देनजर अमेरिका और यूरोप से ‘ठोस कार्रवाई’ का आह्वान किया है।

अगर आप भी करते हैं ऐसा तो हो जाएं सावधान, ये आदतें बढ़ा सकती हैं एंजायटी और डिप्रेशन का खतरा

रूसी हमलों में इमारतों को पहुंचा नुकसान 

ओडेसा के प्रांतीय प्रमुख ओलेह किपर ने कहा कि हमले में दक्षिणी बंदरगाह शहर के केंद्र में स्थित एक प्रसूति अस्पताल और आवासीय इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं। क्षेत्रीय अभियोजक कार्यालय के एक बयान के अनुसार, शहर में 2 लोग मारे गए और 9 घायल हो गए। कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को ने बताया कि राजधानी पर हुए हमले में 4 लोग घायल हुए हैं।

यह भी जानें

इस बीच यहां यह भी बता दें कि, रूस की ओर से हमले आमतौर पर रात के समय ही होते हैं और जो सुबह तक जारी रहते हैं। रूस ऐसा इसलिए करता है क्योंकि अंधेरे में ड्रोन को पहचानना मुश्किल होता है। रूस और यूक्रेन के बीच जंग में अब तक 12 हजार से अधिक यूक्रेनी नागरिक मारे गए हैं। रूस का कहना है कि वह सिर्फ सैन्य ठिकानों को निशाना बनाता है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version