कीवः रूस ने बुधवार रात यूक्रेन की राजधानी कीव पर मिसाइल और ड्रोन से घातक हमला किया। इस हमले में कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक 6 साल का बच्चा भी शामिल है। यूक्रेनी अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। कीव सिटी मिलिट्री एडमिनिस्ट्रेशन के प्रमुख तिमुर त्काचेंको ने बताया कि कम से कम 52 लोग घायल हुए हैं और यह संख्या बढ़ सकती है।

यौन उत्पीड़न केस में फेमस मलयालम रैपर हीरादास मुरली गिरफ्तार, महिला डॉक्टर ने लगाया आरोप

मलबे में दबे लोग

तिमुर त्काचेंको ने कहा कि एक नौ मंजिला रिहायशी इमारत का बड़ा हिस्सा हमले में ढह गया है। राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं और मलबे के नीचे फंसे लोगों को निकालने की कोशिश कर रहे हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने अपने आधिकारिक टेलीग्राम चैनल पर लिखा, “मिसाइल हमला। सीधे रिहायशी इमारत पर। लोग मलबे में दबे हुए हैं। सभी सेवाएं मौके पर हैं।”

27 जगहों पर किया हमला

त्काचेंको के अनुसार रूस ने इस बारकीव के कम से कम 27 स्थानों को इस हमले में निशाना बनाया गया, जिनमें सबसे अधिक नुकसान सोलोमियनस्की और स्वियातोशिन्स्की जिलों में हुआ है। घटनास्थल से आई तस्वीरों में देखा गया कि आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त इमारत से धुएं के गुबार उठ रहे हैं और चारों ओर मलबा बिखरा पड़ा है।

टेरर फंडिंग रोकने रायपुर में हुई अहम बैठक

अमेरिका ने रूस को दी है नई चेतावनी

रूस ने यह हमला यूक्रेन पर ऐसे वक्त में किया है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा था कि वह रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को शांति प्रयासों में प्रगति के लिए 8 अगस्त तक का समय और दे रहे हैं। अगर तब तक भी वह सीजफायर पर फैसला नहीं करते तो अमेरिका कड़े प्रतिबंध और टैरिफ लागू करेगा। पश्चिमी नेताओं ने पुतिन पर यूएस-नेतृत्व वाली शांति वार्ताओं में जानबूझकर देरी करने का आरोप लगाया है ताकि वे यूक्रेन के और अधिक हिस्से पर कब्जा कर सकें।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version