नई दिल्ली : अमेरिका ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले (Pahalgam Terrorist Attack) के लिए जिम्मेदार पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (Lashkar-e-Tayyiba) के मुखौटा संगठन ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (टीआरएफ) को विदेशी आतंकवादी संगठन घोषित किया है. इस पर भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने खुशी जताई है. उन्होंने इसे भारत-अमेरिका आतंकवाद-रोधी सहयोग की एक मज़बूत पुष्टि कहा है.

सराहनीय कदम… पहलगाम हमले में शामिल TRF को आतंकवादी गुट घोषित करने पर एस जयशंकर

US के फैसले पर एस जयशंकर ने जताई खुशी

अमेरिका के इस फैसले के लिए एस जयशंकर ने एक्स पर एक पोस्ट कर अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो का आभार जताया है, जिन्होंने लश्कर-ए-तैयबा के एक मुखौटे TRF को एक विदेशी आतंकवादी संगठन और विशेष रूप से नामित वैश्विक आतंकवादी घोषित किया है. इसी संगठन ने 22 अप्रैल को हुए पहलगाम हमले की जिम्मेदारी ली थी. एस जयशंकर ने कहा है कि आतंकवाद के प्रति शून्य सहिष्णुता.

लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा TRF  विदेशी आतंकवादी संगठन घोषित

अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को एक बयान जारी कर लश्कर-ए-तैयबा के मुखौटे TRF को एक विदेशी आतंकवादी संगठन घोषित करने की जानकारी दी थी. अपने बयान में विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा था कि यह कार्रवाई पहलगाम हमला मामले में न्याय संबंधी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के रुख पर काम करने की अमेरिका की प्रतिबद्धता को दर्शाती है.

राज्यपाल के पास बैठे कलेक्टर पर बवाल: खड़े दिखे पूर्व मंत्री ननकीराम, फोटो को लेकर सियासी घमासान

भारत-अमेरिका आतंकवाद-रोधी सहयोग

अमेरिका के इस कदम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए वाशिंगटन स्थित भारतीय दूतावास ने कहा था कि इससे पता चलता है कि भारत-अमेरिका आतंकवाद-रोधी सहयोग कितना मजबूत है.

वहीं रुबियो ने कहा कि विदेश मंत्रालय टीआरएफ को विदेशी आतंकवादी संगठन (एफटीओ) और विशेष रूप से नामित वैश्विक आतंकवादी (एसडीजीटी) घोषित करता है. उन्होंने कहा कि टीआरएफ के खिलाफ यह कार्रवाई ‘हमारे राष्ट्रीय सुरक्षा हितों की रक्षा, आतंकवाद का मुकाबला करने और पहलगाम हमले में न्याय के राष्ट्रपति ट्रंप के रुख पर काम करने की प्रशासन की प्रतिबद्धता को दर्शाती है.’


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version