गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। विकासखंड के ग्राम खुटेरी में विगत 10 वर्षों से संचालित हायर सेकेंडरी स्कूल के लिए भवन निर्माण की लंबित मांग आखिरकार पूरी होने जा रही है। अब तक भवन के अभाव में कक्षाएँ मिडिल स्कूल और अतिरिक्त कमरों में संचालित हो रही थीं, जिससे विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामवासियों द्वारा वर्षों से की जा रही इस मांग को हाल ही में ग्राम कौंदकेरा में आयोजित स्काउट-गाइड शिविर के दौरान ग्राम पंचायत खुटेरी के सरपंच बेनीशंकर साहू ने प्रदेश के शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव के समक्ष प्रमुखता से रखा। इस मांग को स्थानीय विधायक रोहित साहू ने भी गंभीरता से लेते हुए मंत्री तक पहुँचाया। मंच से ही शिक्षा मंत्री द्वारा हायर सेकेंडरी स्कूल खुटेरी में नए भवन निर्माण की घोषणा कर दी गई, जिससे पूरे ग्राम में खुशी की लहर छा गई। घोषणा होते ही सरपंच बेनीशंकर साहू, पंचगण, शाला विकास समिति एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण विधायक निवास राजिम पहुँचे और प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय, शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, विधायक रोहित साहू तथा सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान सरपंच बेनीशंकर साहू, उपसरपंच ढालचंद निषाद, शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष द्वारिक साहू, ग्रामीण अध्यक्ष चितरंजन सेन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण लेखन, बिसेलाल, प्रह्लाद, खेमू, राजेश, लेखु, येनसिंग, गयाराम, मयाराम, रमऊ, चिंताराम, लोकेश, शंकर, वेदप्रकाश, ढेलू, नूतन, कांसी, भारत, भंगू, सुखराम, इतवारी, उदेराम, उमेद, दौलत, जगदीश, खिल्लू, भुवन, प्रेमलाल, धनुष, दुष्यंत, पप्पू, लीलाराम, हरिलाल, अश्वनी, तेजराम, नेमू, टेमन, हुलस, रामजी, खेमचंद, हेमंत, युगलकिशोर, जितेन्द्र, रिखी आदि उपस्थित रहे।
There is no ads to display, Please add some
