पेड़ से टकराकर पलटी गाड़ी, गांवों में पसरा मातम, पुलिस कर रही जांच

गरियाबंद/दंतेवाड़ा(गंगा प्रकाश)। गरियाबंद जिले से पिकनिक मनाकर लौट रहे युवाओं की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं जब उनकी स्कॉर्पियो वाहन रास्ते में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दर्दनाक हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

पिकनिक यात्रा से लौटते समय हुआ हादसा

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम देवपरसुली, थाना पिपरछेड़ी क्षेत्र से 28 जनवरी 2026 को 13 लोग स्कॉर्पियो वाहन क्रमांक CG23P1719 से पिकनिक के लिए निकले थे। सभी लोग विशाखापट्टनम और जगन्नाथपुरी घूमने के बाद 2 फरवरी को दंतेवाड़ा पहुंचे थे, जहां रात्रि विश्राम किया गया।

इसके बाद 3 फरवरी को सभी लोग दंतेवाड़ा और बारसूर घूमकर चित्रकोट की ओर रवाना हुए थे। इसी दौरान रात लगभग 8 बजे थाना माड़ूसिला क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मेनदी-नेरोड पुलिया के पास वाहन चालक का संतुलन बिगड़ गया और तेज रफ्तार स्कॉर्पियो सड़क किनारे पेड़ से टकराकर पलट गई।

टक्कर इतनी तेज कि पलट गई गाड़ी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। कुछ लोगों ने घायल यात्रियों को वाहन से बाहर निकालने में मदद की।

Ghaziabad Sisters Suicide Case : कोरियन लहर और आत्महत्या केस गाजियाबाद की तीन बहनों का चुना अंत क्यों?

पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर पहुंचाया अस्पताल

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को तत्काल लोहंडीगुड़ा अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल डिमरापाल रेफर किया गया।

तीन युवकों की मौत से गांव में शोक

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने तीन युवकों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान रूपेंद्र नेताम (22 वर्ष), खेलेश्वर नेताम (19 वर्ष), दोनों निवासी देवपरसुली तथा राम रतन ठाकुर (19 वर्ष), निवासी विजयपुर (छुरा के पास) के रूप में हुई है।

तीनों युवकों की मौत की खबर गांव पहुंचते ही परिवारों में कोहराम मच गया। गांव में मातम का माहौल है और लोग स्तब्ध हैं।

छह घायल, तीन की हालत गंभीर

दुर्घटना में वाहन में सवार छह लोग घायल हुए हैं। इनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिनका इलाज मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में जारी है। वहीं तीन अन्य को सामान्य चोटें आई हैं और उनका उपचार स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। अन्य चार यात्रियों को चोट नहीं आई और उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है।

CG NEWS : छत्तीसगढ़ स्कूलों में 25 मार्च से शुरू होंगी वार्षिक परीक्षाएं, शिक्षा विभाग ने जारी किए सख्त दिशा-निर्देश

शवों को पोस्टमार्टम के लिए रखा गया

पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए लोहंडीगुड़ा अस्पताल के शवगृह में सुरक्षित रखा है। परिजनों को सूचना दे दी गई है और उनके पहुंचने के बाद पंचनामा कार्रवाई की जाएगी।

तेज रफ्तार और नियंत्रण खोना बना हादसे की वजह

प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का कारण वाहन की तेज गति और चालक द्वारा नियंत्रण खो देना बताया जा रहा है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है ताकि दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाया जा सके।

सड़क सुरक्षा पर उठे सवाल

इस दर्दनाक घटना के बाद क्षेत्र के लोगों ने सड़क सुरक्षा और रात्रिकालीन यात्रा के दौरान सावधानी बरतने की जरूरत पर जोर दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबी दूरी की यात्रा के दौरान चालक को पर्याप्त आराम मिलना चाहिए ताकि इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके।

पिकनिक की खुशी से शुरू हुई यात्रा का इस तरह दुखद अंत होने से पूरे क्षेत्र में शोक की स्थिति बनी हुई है।


There is no ads to display, Please add some
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version