जांजगीर चाम्पा (गंगा प्रकाश)। आपसी रंजिश के चलते दो पक्षों में हुये मारपीट के मामले में पामगढ़ पुलिस ने दोनो पक्षों के एक महिला सहित सात आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से सभी आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये पामगढ़ थाना प्रभारी उपनिरीक्षक मनोहर लाल सिन्हा ने अरविन्द तिवारी को बताया कि विगत माह 03 सितम्बर 2024 को रात्रि साढ़े दस बजे दोनो पक्ष के लोग घर के बाहर पूर्व रंजिश पर से आपस मे गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देकर टांगी , डण्डा एवं हाथ मुक्का से एक दूसरे पक्ष को मारपीट किये थे , जिस पर दोनो पक्षो के व्यक्तियो को गंभीर चोट आयी थी। दोनो पक्षो की रिपोर्ट पर थाना पामगढ मे अपराध क्रमाक 333/24 , 334/24 दोनो धारा 296 , 351 (2) , 115 (2) , 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये विवेक शुक्ला (आईपीएस) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में को दोनो पक्षो के आरोपियों को हिरासत में लिया जाकर पूछताछ करने पर उनके द्वारा आपसी रंजिश को लेकर मारपीट होना जुर्म स्वीकार किया गया। इसके अलावा आरोपियो से घटना में प्रयुक्त टांगी , लाठी , डण्डा को भी बरामद किया गया। आरोपियों के विरूद्ध धारा सदर अपराध सबूत पाये जाने से पामगढ़ पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। उक्त कार्यवाही मे उपनिरीक्षक मनोहर लाल सिन्हा थाना प्रभारी पामगढ़ , सउनि रामदुलार साहू , संतोष बंजारे , महिला प्रआर. बलमती यादव , आरक्षक सूरज पाटले , टिकेश्वर राठौर , मुकेश कमलेश , संदीप डहरिया एवं थाना पामगढ़ स्टॉफ का सराहनीय योगदान रहा।
गिरफ्तार आरोपी पार्टी नम्बर 01 –
रामायण कुर्रे उम्र 65 वर्ष , सनत कुर्रे उम्र 22 वर्ष , सरोज कुर्रे उम्र 24 वर्ष और मनोज कुर्रे उम्र 38 वर्ष सभी निवासी – भदरा , थाना – पामगढ़ , जिला – जांजगीर चाम्पा (छत्तीसगढ़)
गिरफ्तार आरोपी पार्टी नम्बर 02 –
कौशल पाटले उम्र 67 वर्ष , श्रीमती हीराबाई पाटले उम्र 59 वर्ष और अतिबली पाटले उम्र 34 वर्ष सभी निवासी – भदरा , थाना – पामगढ़ , जिला – जांजगीर-चाम्पा (छत्तीसगढ़) ।
There is no ads to display, Please add some
