Shilpa Shetty Income Tax Raid : मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के मुंबई स्थित आवास पर इनकम टैक्स विभाग ने गुरुवार को छापेमारी की। सूत्रों के मुताबिक यह कार्रवाई अभिनेत्री के स्वामित्व से जुड़े बैस्टियन रेस्टोरेंट और उससे संबंधित कंपनियों के वित्तीय लेन-देन की जांच के सिलसिले में की जा रही है। टैक्स से जुड़ी कथित अनियमितताओं की शिकायत मिलने के बाद इनकम टैक्स विभाग ने यह कदम उठाया है।

जानकारी के अनुसार, इनकम टैक्स विभाग की अलग-अलग टीमें कई घंटों से शिल्पा शेट्टी के घर और उनसे जुड़े अन्य ठिकानों पर मौजूद हैं। इस दौरान रेस्टोरेंट और संबंधित कंपनियों के आय-व्यय के दस्तावेज, बैंक ट्रांजैक्शन, अकाउंट बुक्स और अन्य वित्तीय रिकॉर्ड की गहन जांच की जा रही है।

Train Canceled : रेलवे का बड़ा फैसला, तकनीकी और परिचालन कारणों से 7 ट्रेनें रद्द

सूत्रों ने बताया कि इससे एक दिन पहले बुधवार को इनकम टैक्स विभाग ने शिल्पा शेट्टी के स्वामित्व वाले बेंगलुरु स्थित ‘बैस्टियन’ पब पर भी छापेमारी की थी। यह पब शहर के प्रमुख और महंगे पब्स में गिना जाता है और सेंट मार्क्स रोड पर स्थित है। सुबह से ही इनकम टैक्स अधिकारी पब में पहुंचकर दस्तावेजों की जांच में जुट गए थे।

बताया जा रहा है कि पब के संचालन और आयकर भुगतान से जुड़ी कथित अनियमितताओं की शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की गई। छापेमारी के दौरान इनकम टैक्स विभाग की टीम में दस से अधिक अधिकारी शामिल थे, जिन्होंने बिलिंग सिस्टम, टैक्स रिटर्न और अन्य जरूरी कागजातों की पड़ताल की।

फिलहाल इनकम टैक्स विभाग की ओर से इस पूरे मामले को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि टैक्स से जुड़ी अनियमितताएं कितनी गंभीर हैं और आगे क्या कार्रवाई की जाएगी।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version