SIMS broker caught बिलासपुर। छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) में मरीजों को बहला-फुसलाकर निजी अस्पतालों में ले जाने वाले दलालों पर आखिरकार शिकंजा कस गया। शुक्रवार को सिम्स के सुरक्षा कर्मियों ने एक संदिग्ध व्यक्ति को रंगेहाथ पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

Gariaband Accident : नायब तहसीलदार ने लिया जायजा – दोनोश साहू ने भी घटनास्थल पर पहुँचकर स्थिति का निरीक्षण किया।

जानकारी के अनुसार, आरोपी सिम्स में भर्ती मरीज और उसके परिजनों से बातचीत कर उन्हें बाहरी निजी अस्पताल में इलाज कराने के लिए मनाने की कोशिश कर रहा था। सुरक्षा कर्मियों को शक होने पर जब उससे पूछताछ की गई, तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। तुरंत ही उसे पकड़कर सिविल लाइंस थाना पुलिस को सौंप दिया गया।

Tejashwi Yadav : महागठबंधन के CM फेस बने तेजस्वी – पटना से शुरू किया चुनाव प्रचार

सिम्स प्रबंधन के मुताबिक, पिछले कुछ समय से ऐसी शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ निजी अस्पतालों से जुड़े दलाल संस्थान परिसर में सक्रिय हैं और मरीजों को गुमराह कर बाहर ले जाने की कोशिश कर रहे हैं। ये दलाल मरीजों को यह कहकर फुसलाते हैं कि “यहाँ डॉक्टर नहीं हैं” या “यहाँ इलाज महंगा है, बाहर सस्ता इलाज मिल जाएगा।”

सुरक्षा प्रभारी ने बताया कि प्रबंधन ने पहले ही ऐसे लोगों पर नजर रखने के निर्देश दिए थे। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि उसके नेटवर्क और अन्य संबंधित व्यक्तियों की जानकारी मिल सके।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version