SMS hospital fire जयपुर, 5 अक्टूबर 2025 —राजधानी जयपुर के सवाई मानसिंह (SMS) हॉस्पिटल में रविवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर स्थित आईसीयू में भीषण आग लगने से 8 मरीजों की मौत हो गई। मृतकों में 3 महिलाएं भी शामिल हैं। हादसे के वक्त ICU में भर्ती कई गंभीर मरीजों का इलाज चल रहा था।

Darjeeling : उत्तर बंगाल में आसमानी आफत: दार्जिलिंग में भूस्खलन, 14 लोगों की जान गई

प्रत्यक्षदर्शियों और अस्पताल प्रशासन के अनुसार, आग रात करीब 2:30 बजे लगी। आग लगते ही पूरे ट्रॉमा सेंटर में अफरा-तफरी मच गई। ICU में मौजूद स्टाफ ने तुरंत मरीजों को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन घने धुएं और तेज लपटों के कारण राहत कार्य में मुश्किलें आईं।

शॉर्ट सर्किट की आशंका
प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। हालांकि, आग की असली वजह जानने के लिए फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया है। अग्निशमन विभाग की कई गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

Deadly attack: बलौदाबाजार पुलिस ने दर्ज किया जानलेवा हमले का मामला, आरोपी फरार

ICU में आग सुरक्षा के इंतजाम सवालों के घेरे में
हादसे के बाद ICU में फायर सेफ्टी इंतजामों को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लग रहे हैं, और यह जांच का मुख्य बिंदु हो सकता है।

अभी भी कई घायल मरीजों का इलाज चल रहा है, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version