एनएच 53 पर बसना थाना अंतर्गत ग्राम बिटांगीपाली की घटना

 शुकदेव वैष्णव 

महासमुंद (गंगा प्रकाश)। राष्ट्रीय राजमार्ग 53 फोर लेन पर ग्राम बिटांगीपाली के समीप सत्कार ढाबा के सामने शुक्रवार तड़के लगभग 4:00 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बकरी लेने सरायपाली जा रहे मोटरसाइकिल सवार दो लोगों को पीछे से आ रहे अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने कुचल दिया और चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। हृदयविदारक इस हादसे में एक व्यक्ति का कमर से नीचे का हिस्सा पिचक जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। बसना पुलिस मर्ग कायम कर मामले की विवेचना करने में जुटी हुई है।
शरद दुबे से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बसना निवासी फिरोज खान (45 वर्ष), पिता कमर खान, रायगढ़िया टेलर तथा मुकेश ज्वेल (52 वर्ष), पिता फूलचंद ज्वेल बकरी खरीदने-बेचने का कार्य करते हैं। शुक्रवार, 27 मार्च को तड़के लगभग 3:30 बजे दोनों सरायपाली बकरी खरीदने के लिए अपनी हीरो मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 04 डी.जेड 8551 से निकले थे। बसना से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर स्थित सत्कार ढाबा के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रहे अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को कुचल दिया और चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। हादसा इतना भीषण था कि मुकेश ज्वेल का कमर से नीचे का हिस्सा बुरी तरह पिचक गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मोटरसाइकिल चला रहे फिरोज खान को गंभीर चोटें आई हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही राहगीरों ने तत्काल डायल 112, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की 1033 एंबुलेंस तथा पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना लाया गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण उपरांत मुकेश ज्वेल को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल फिरोज खान को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु तत्काल रायपुर रेफर किया गया।
बसना पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग कायम कर लिया है। मृतक के शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश में जुटी हुई है। इस हृदयविदारक हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।

There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version