कोरबा: जिले में एक निजी स्कूल के शिक्षक ने गुरु-शिष्य के पवित्र रिश्ते को शर्मसार कर दिया। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के इस स्कूल में पढ़ाने वाला विवाहित शिक्षक अपनी 13 साल की छात्रा को ट्यूशन पढ़ाने के बहाने उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। आरोपी शिक्षक शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता भी। पीड़िता के परिजनों ने थाने में शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के साथ-साथ छेड़छाड़ और यौन शोषण की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा है। पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है। पीड़िता गहरे सदमे में है और इलाके के लोग शिक्षक के इस कृत्य से बेहद गुस्से में हैं। कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि ट्यूशन के दौरान एक नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ की शिकायत मिली है। मामला दर्ज कर लिया गया है, आरोपी को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
Stigma on the Guru-disciple relationship : शिक्षक की शर्मनाक करतूत से शिक्षा जगत हैरान
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
