ग्राम गिरसुल के होनहार छात्र ने मेहनत और लगन से रचा सफलता का इतिहास, सरस्वती शिशु मंदिर देवभोग में खुशी का माहौल
गजानंद कश्यप
देवभोग (गंगा प्रकाश)। विकासखंड देवभोग के ग्राम गिरसुल के प्रतिभाशाली छात्र तन्मय कश्यप ने जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा में 76 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। तन्मय की इस उल्लेखनीय सफलता से ग्राम गिरसुल, सरस्वती शिशु मंदिर देवभोग, कश्यप समाज तथा पूरे गरियाबंद जिले में हर्ष का माहौल है।
दुर्लभ पैंगोलिन का सुरक्षित रेस्क्यू, वन विभाग ने संरक्षण में लिया
सरस्वती शिशु मंदिर देवभोग के मेधावी छात्र तन्मय कश्यप ने अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासित अध्ययन और निरंतर अभ्यास के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है। उनकी सफलता ने यह सिद्ध कर दिया कि सीमित संसाधनों के बावजूद दृढ़ संकल्प और लगन से बड़ी से बड़ी मंजिल प्राप्त की जा सकती है।
तन्मय के पिता लक्ष्मीनारायण कश्यप सरस्वती शिशु मंदिर देवभोग में निजी शिक्षक हैं। उन्होंने अपने पुत्र को प्रारंभ से ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन और नियमित अध्ययन के लिए प्रेरित किया। वहीं उनकी माता ने भी हर कदम पर प्रोत्साहन और सहयोग देकर सफलता की मजबूत नींव तैयार की। परिवार के संस्कार और शिक्षकों के मार्गदर्शन ने तन्मय की इस सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
तन्मय की उपलब्धि पर सरस्वती शिशु मंदिर देवभोग के प्राचार्य नरेंद्र कुमार साहू, प्रधानाचार्य मनोज रघुवंशी एवं समस्त आचार्य परिवार ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह विद्यालय के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने विश्वास जताया कि तन्मय भविष्य में भी शिक्षा के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल कर विद्यालय और जिले का नाम रोशन करेंगे।
ग्रामीण परिवेश से निकलकर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले तन्मय अब क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बन गए हैं। उनकी सफलता ने यह संदेश दिया है कि कठिन परिश्रम, अनुशासन, गुरुजनों का मार्गदर्शन और परिवार का सहयोग मिले तो किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
पहली बारिश में ही बह गई करोड़ों की सड़क, निर्माणाधीन पीएमजीएसवाई मार्ग की गुणवत्ता की पोल
तन्मय कश्यप की इस उपलब्धि पर परिजनों, ग्रामीणों, शिक्षकों, सामाजिक संगठनों एवं कश्यप समाज के लोगों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। सभी ने इसे ग्राम गिरसुल, देवभोग और पूरे गरियाबंद जिले के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है।
