रायगढ़ (गंगा प्रकाश)। घरघोड़ा क्षेत्र में चोरियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। स्थानीय निवासियों के साथ-साथ अब भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी चोरी की घटनाओं के बढ़ने और प्रशासन की निष्क्रियता को लेकर खुला विरोध जताया है। भाजपा मंडल अध्यक्ष सहनु पैकरा और जनपद अध्यक्ष सहोद्रा राठिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने थाना घरघोड़ा में पांच सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। कार्यकर्ताओं ने पुलिस और प्रशासन पर चोरी रोकने में असफल रहने का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो वे बड़े स्तर पर धरना-प्रदर्शन करेंगे।

 

चोरी की बढ़ती घटनाएं और जनता की नाराजगी…

घरघोड़ा क्षेत्र में हाल के महीनों में चोरी की घटनाओं में तेजी आई है। स्थानीय लोग इस बढ़ती असुरक्षा से परेशान हैं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि भाजपा सरकार में भी उनकी शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। इससे जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं में असंतोष गहराता जा रहा है।

 

पांच सूत्रीय मांगें…

थाना प्रभारी को सौंपे गए ज्ञापन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निम्नलिखित मांगें रखीं:

1. चोरी की घटनाओं पर तुरंत रोक लगाई जाए।

2. क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाई जाए।

3. पीड़ितों को समय पर न्याय दिलाया जाए।

4. दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाए।

5. स्थानीय सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाए।

 

भाजपा नेतृत्व पर सवाल….

रायगढ़ जिले में मंत्री, सांसद और जिला स्तर के भाजपा नेताओं की उपस्थिति के बावजूद मंडल स्तर के नेताओं का इस तरह का विरोध प्रदर्शन कई सवाल खड़े करता है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि सरकार और पार्टी नेतृत्व उनकी समस्याओं को अनदेखा कर रहा है। यह स्थिति न केवल पार्टी अनुशासन बल्कि उसके सुशासन के दावे पर भी सवाल उठाती है।

 

कांग्रेस का अप्रत्यक्ष समर्थन?…

इस विरोध प्रदर्शन के दौरान यह भी खबर सामने आई कि कांग्रेस के स्थानीय नेताओं ने इस आंदोलन को अप्रत्यक्ष रूप से समर्थन दिया है। हालांकि कांग्रेस ने इसे जनता के मुद्दों के प्रति समर्थन बताया है, लेकिन यह भाजपा के लिए राजनीतिक रूप से असहज स्थिति पैदा कर रहा है।

 

भाजपा सरकार के लिए चुनौती…

भाजपा कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन और चोरी की बढ़ती घटनाएं सरकार के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई हैं। कार्यकर्ताओं की नाराजगी और प्रशासन की उदासीनता से जनता में सरकार के प्रति नकारात्मक संदेश जा रहा है। अब यह देखना होगा कि भाजपा नेतृत्व इन मांगों को पूरा करने और जनता को राहत देने के लिए क्या ठोस कदम उठाता है।


There is no ads to display, Please add some
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version