विधायक रोहित साहू ने कहा यह विकास के प्रति हमारे संकल्पों का प्रतिबिंब

 
गरियाबंद/राजिम (गंगा प्रकाश)। वर्षों की मांग हुई पूरी – राजिम विधानसभा क्षेत्र के दो प्रमुख मार्गों में उच्च स्तरीय पुल निर्माण की वर्षों पुरानी बहुप्रतीक्षित मांग विष्णुदेव साय की सरकार ने पूरा कर दिया है। राजिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोहित साहू की निरंतर सक्रियता के परिणामस्वरूप राजिम विधानसभा को आज फिर से करोड़ों रूपये के ऐतिहासिक सौगातों से सरकार ने नवाजा है। छत्तीसगढ़ शासन ने महासमुंद-राजिम मार्ग पर फिंगेश्वर के निकट सरगी नाला में उच्चस्तरीय पुल निर्माण के लिए 08 करोड़ 21 लाख 16 हजार रूपये तथा छुरा-कोमाखन मार्ग पर(कोसमबुड़ा) उच्चस्तरीय पुल निर्माण के लिए 10 करोड़ 63 लाख 75 हजार रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। वित्त विभाग की सहमति के बाद लोक निर्माण विभाग मंत्रालय, महानदी भवन नवा रायपुर से आदेश जारी किया गया है। गौरतलब है कि इस पुल की मांग लंबे समय से की जा रही थी, क्योंकि स्टेट हाइवे होने के बाद भी राजिम महासमुंद मार्ग के सरगी नाला में बरसात के दिनों में कई बार नाला उफान पर आने से आवागमन प्रभावित हो जाता था। पुल बनने के बाद अब स्थानीय लोगों को निर्बाध आवाजाही की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा छुरा से कोमाखान मार्ग में कोसमबुड़ा के निकट भी अत्यंत संकीर्ण पुल के कारण आवागमन बाधित होता था जिससे अब निजात मिलेगी। 

विधायक रोहित ने बताया इसे विकास के प्रति संकल्प का प्रतिबिंब

इस स्वीकृति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विधायक रोहित साहू ने इसे राजिम विधानसभा क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर मानते हुए विकास के प्रति संकल्पों प्रतिबिंब बताया। उन्होंने कहा कि जो काम वर्षों से अधूरे पड़े थे उन सभी कामों को पूरा करने की जिम्मेदारी हमारी है, हमारी सरकार ने राजिम क्षेत्र को करोड़ों रुपयों की स्वीकृति प्रदान की है उसी क्रम में यह पुल निर्माण की स्वीकृति मिलना भी हर्ष की बात है इसके लिए क्षेत्रवासी बधाई के पात्र हैं। भाजपा सरकार के सुशासन की प्रतिबद्धता से हमारा राजिम सबसे तीव्र विकास का साक्षी बन रहा है। दोनों प्रमुख मार्ग पर पुल निर्माण के लिए करोड़ों रूपये की स्वीकृति मिलना राजिम विधानसभा के विकास के प्रति हमारे संकल्प का प्रतिबिंब है। विधायक रोहित साहू ने इस स्वीकृति के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय,उपमुख्यमंत्री अरुण साव तथा वित्त मंत्री ओपी चौधरी का आभार प्रकट किया और कहा कि यह पुल आने वाली पीढ़ियों को विकास नई राह दिखाएगा।

There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version