पथरिया: पथरिया नगर पंचायत में धर्मातरण का एक मामला सामने आया है. नगर के वार्ड क्रमांक एक यदुनंदन नगर में एक घर में प्रार्थना सभा के जरिए धर्मांतरण कराये जाने की सूचना पर पहुंचे विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के सदस्यों ने नारेबाजी करते हुए जमकर हंगामा किया. पुलिस ने स्थिति को देखते हुए पास्टर को पूछताछ के लिए थाने ले गई.

जानकारी के मुताबिक, यदुनंदन नगर में रहने वाले सत्यम पास्टर के प्रार्थना सभा के नाम पर धर्म परिवर्तन कराए जाने की सूचना पर विहिप और बजरंग दल के सदस्यों के साथ अन्य युवक मौके पर पहुंचे. विहिप और बजरंग दल के लोग मकान में पहुंचे तो लगभग पचास-साठ लोग मौजूद थे. जहां प्रार्थना और भोजन चल रहा था. इस पर विहिप और बजरंग दल के लोगों ने ‘जय श्रीराम’ का नारा लगाते हुए हंगामा मचाना शुरू कर दिया.

इस बात की जानकारी मिलते ही इंटीलिजेंस ब्यूरो के साथ पथरिया थाना के स्टाफ मौके पर दल-बल के साथ पहुंचे. बजरंग दल के लोगों ने बताया कि एक समुदाय के लोग गरीब हिंदू परिवारों को लालच देकर उनका धर्म परिवर्तन करवा रहे हैं. पुलिस ने मौजूद लोगों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि बीमारी ठीक कराने के नाम से आए थे. जिसके बाद पुलिस पूछताछ के लिए पादरी को थाना ले गई.

विश्व हिंदू परिषद के जिला संयोजक बृजेश शर्मा ने बताया कि एक निजी घर में भोले-भाले ग्रामीण को लालच देकर दवा एवं बीमारी ठीक करने की आड़ में प्रार्थना सभा का आयोजन किया जा रहा था. इसी तरह से पिछले 5-6 सालों से धर्मान्तरण किया जा रहा था, जबकि न्यायालय के आदेश के अनुसार किसी भी निजी घर में प्रार्थना सभा का आयोजन नहीं किया जा सकता. इसके साथ ही उन्होंने पथरिया में रह रहे सत्यम पास्टर के बैंक खाते और जमीन-जायदाद की जांच कराने की मांग की.

मामले में पथरिया थाना एएसआई लक्मन खूंटे ने बताया कि सर्व हिन्दू संगठन द्वारा आवेदन दिया गया था. घर मालिक सत्यम पास्टर एवं अन्य के खिलाफ जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी.

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version