जांजगीर। जिले के नैला में खाद और कीटनाशक दवा व्यापारी से साढ़े 10 लाख रुपये की लूट के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। एसपी विजय पांडेय ने प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दी कि इस घटना में शामिल नाबालिग समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक अन्य आरोपी अब भी फरार है।
इलेक्शन कमीशन की राज्य अधिकारियों के साथ बैठक:देशभर में वोटर्स वेरिफिकेशन कराने पर चर्चा
पुलिस जांच में सामने आया कि व्यापारी के ही नाबालिग नौकर ने लूट की पूरी साजिश रची थी और वह इस वारदात का मास्टरमाइंड निकला। खास बात यह है कि उसने व्यापारी के दुकान से निकलने की जानकारी अपने साथियों मुकेश सूर्यवंशी और विक्की पंडित को इंस्टाग्राम मैसेज के जरिए दी थी। उसने मैसेज में केवल “सिंगल बेस्ट ऑफ लक” लिखकर इशारा किया था।
पुलिस ने आरोपियों से 10 लाख 44 हजार रुपये की लूट की रकम, घटना में प्रयुक्त स्कूटी और चाकू भी बरामद कर लिया है। पुलिस अब फरार आरोपी की तलाश में जुटी है और जल्द ही उसे भी गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।
There is no ads to display, Please add some
