बलौदाबाजार/भाटापारा (गंगा प्रकाश)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज छत्तीसगढ़ के प्रथम शहीद वीर नारायण सिंह क़े शहादत दिवस पर उनकी जन्मभूमि एवं कर्मभूमि सोनाखान में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल हुये। उन्होंने सोनाखान स्थित शहीद स्मारक में शहीद वीर नारायण सिंह क़ी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देकर शहीद वीर नारायण सिंह संग्रहालय का भी अवलोकन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सोनाखान में पोस्ट मेट्रिक छात्रावास खोलने , सोनाखान मड़ई मेला के लिये 15 लाख देने , 23 पर्यटन एवं  ऐतिहासिक स्थलों में हाई मास्ट लाईट लगाने , सोनाखान के तीन तालाबों का अमृत सरोवार में उन्नयन तथा शहीद वीर नारायण के वंशज जो पेंशन के लिये वंचित हैं उन सभी सदस्यों को भी पेंशन देने की घोषणा क़ी। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये सीएम साय ने कहा कि शहीद वीर नारायण सिंह क़े जन्म एवं कर्मभूमि में मुख्यमंत्री क़े तौर पर पहली बार आया हूं। यह पवित्र भूमि गरीबों के लिये बलिदान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि शहीद वीर नारायण सिंह गरीबों की प्राण रक्षा एवं आत्मसम्मान के लिये अपना जीवन कुर्बान कर दिये जो हम सब क़े लिये प्रेरणादायक है। जिस समय सोनाखान क्षेत्र में आकाल पड़ा तो भूख से तड़पते लोगों की दशा देखकर द्रवित हो गये और गोदाम से अनाज निकाल कर बाँट दिये। उन्होंने अंग्रेजो क़े विरुद्ध क्रांति का बिगुल फूंका दिये , अंग्रेजी सरकार ने 10 दिसम्बर 1857 को रायपुर के जय स्तम्भ चौक में उसे फांसी दे दी। उन्होंने कहा कि शहीद वीर नारायण सिंह जैसे अनेक  जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हुये हैं , जिन्हे उचित सम्मान नहीं मिल पाया था लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनजाति विभूतियों को सम्मान देने का काम कर रहे है। प्रधानमंत्री ने 15 नवम्बर को जनजातीय गौरव  दिवस मनाने की घोषणा की है। विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय के लोगों क़े विकास के लिये प्रधानमंत्री जनमन योजना शुरू किया गया है। पीएम ग्राम उत्कर्ष योजना क़े तहत प्रदेश के छह हजार गाँवो को लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि रायपुर में नौ करोड़ की लागत से शहीद वीर नारायण संग्रहालय का निर्माण किया जा रहा है। आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। हमारी सरकार ने एक साल में मोदी की गारंटी के तहत अधिकांश वायदे पूरा कर दी है। इसी कड़ी में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि शहीद वीर नारायण सिंह अन्याय और अत्याचार क़े खिलाफ अंग्रेजो से लड़ाई लड़ी , उनका बलिदान इतिहास में अमर रहेगा। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आदिवासी समाज क़े विकास और सम्मान के लिये काम कर रहे हैं , अब जनजातीय गौरव दिवस मनाया जा रहा है। आज देश का प्रथम नागरिक आदिवासी समाज की बेटी है तथा प्रदेश का मुखिया भी आदिवासी किसान का बेटा है। वहीं कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि वर्ष 2003 से पहले सोनाखान बहुत पिछड़ा क्षेत्र था ,  हमारी सरकार आने क़े बाद यहाँ तेजी से विकास शुरू हुआ। सभी बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। आज एक आदिवासी किसान का बेटा प्रदेश का कमान सम्हाल रहे है और विकास क़ी गंगा बहा रहे हैं। इस अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल , राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा , केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम , शहीद वीर नारायण सिंह के वंशज राजेंद्र दीवान , पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

जिले को दी विभिन्न विकास कार्यों की सौगात

सीएम साय ने इस दौरान जिले के 192 करोड़ 08 लाख 69 हजार रूपये के 242 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। जिसमें कुल 41 करोड़ 93 लाख 50 हजार रूपये के 122 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं 150 करोड़ 15 लाख 19 हजार रूपये के 120 विकास कार्यों का लोकार्पण शामिल है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत मकानों में से 531 हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र एवं 10 हितग्राहियों को घर की चाबी सौंपते हुये हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड का वितरण भी किया। साथ ही पीएम जनमन आदर्श पंचायत के तहत दो ग्राम पंचायत ब्लदाकछार एवं अवराई का सम्मान करने के साथ साथ ही हम होंगे कामयाब अंतर्गत 13 युवाओं को सम्मान पत्र सौंपा गया है। मुख्य मंच से मुख्यमंत्री साय ने शहीद वीर नारायण सिंह के वंशजों का साल एवं स्मृति चिन्ह से सम्मान किया।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version