चंद्रशेखर जायसवाल
लैलूंगा(गंगा प्रकाश)। लैलूंगा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां थाना परिसर के ठीक सामने से दिनदहाड़े 50 हजार रुपये की उठाईगिरी हो गई। हैरानी की बात यह है कि यह वारदात उसी जगह हुई जहां से सुरक्षा की उम्मीद की जाती है।
मिली जानकारी के अनुसार, पूर्व जिला पंचायत सदस्य शिव सिदार अपनी मोटरसाइकिल खड़ी कर पानी पीने गए थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने उनकी बाइक की डिक्की को निशाना बनाया और उसमें रखे 50 हजार रुपये पार कर दिए। जब तक उन्हें घटना की भनक लगी, तब तक चोर मौके से फरार हो चुके थे।
मालगांव मेला में खुडखुडिया जुआ खेलाते दो आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने फड़ से नगदी व जुआ सामग्री की जब्त
घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। लोगों का कहना है कि जब थाना के सामने ही इस तरह की चोरी हो सकती है, तो आम जनता की सुरक्षा का क्या होगा? स्थानीय नागरिकों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। आरोप है कि लैलूंगा थाना क्षेत्र में न तो दिन में गश्त होती है और न ही रात में, जिससे चोरों के हौसले बुलंद हैं।
इस घटना के बाद अब लोगों में भारी आक्रोश है और पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग की जा रही है। साथ ही क्षेत्र में नियमित गश्त और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की भी आवाज उठ रही है। और चौक जैसे जगह में सीसीटीवी लगाने की मांग कर रहे है
कैडर डेवलपमेंट से मजबूत होगा श्रमिक संगठन MMWU-INTUC की दूरदर्शी पहल, श्रमिकों में जागरूकता का संचार
अब देखना होगा—क्या पुलिस इस चुनौती को स्वीकार कर चोरों तक पहुंचेगी, या फिर ऐसे ही कानून को खुली चुनौती मिलती रहेगी?
There is no ads to display, Please add some
