नई दिल्ली।  नवंबर का महीना खत्म होने वाला है और दो दिन बाद दिसंबर माह की शुरूआत होने वाली है। नया माह अपने साथ कई तरह के बदलाव लाता है। जिसका असर आमआदमी की जेब पर पड़ता है। तो चलिए जानते हैं किन- किन चीजों में बदलाव होने वाला है।

एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में बदलाव- हर महीने की पहली तारीख को सरकार घरेलू और कमर्शियल गैसे सिलेंडर के दाम बदलाव करती है। पिछले महीने 1 नवंबर को 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 6.50 रुपये की कटौती की गई थी। ऐसे में अब देखना होगा की दिसंबर में इसकी कीमतों में कितना बदलाव होता है।

पेंशनर्स के लिए लाइफ सर्टिफिकेट- पेंशनर्स को भी 30 नवंबर तक लाइफ सर्टिफिकेट जमा करना अनिवार्य है। ऐसे में अगर कोई इस निर्धारित समय तक अपना सर्टिफिकेट जमा नहीं करता है तो उनका पेंशन रोक दिया जाएगा।  जिससे बचने के लिए पेंशनर्स  बैंक, पोस्ट ऑफिस या डिजिटल तरीके जैसे Jeevan Pramaan ऐप के माध्यम से यह काम किया जा सकता है।

हवाई यात्रा होगी महंगी- 1 दिसंबर से एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) के रेट बदल जाएंगे। अगर कीमत बढ़ती है तो हवाई जहाज के टिकट महंगे होने की संभावना बढ़ जाएगी।

टैक्स फाइल की जरूरी गाइडलाइन- अक्टूबर माह में कटे टैक्स की  TDS को सेक्‍शन 194-IA, 194-IB, 194M और 194S के तहत स्‍टेटमेंट जमा करना होगा । जिसकी अंतिम तारीख कल यानी 30 नवंबर निर्धारित की गई है।

यूपीएस की डेडलाइन- सरकारी कर्मचारी जो नेशनल पेंशन स्कीम से यूनिफाइड पेंशन स्कीम में जाना चाहते हैं। वो 30 नवंबर तक चुनन सकते हैं। इस तारीख के बाद UPS में शिफ्ट होने का विकल्प बंद हो जाएगा।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version