रायपुर। छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में पहली बार 60वीं डीजी-आईजी कॉन्फ्रेंस का आयोजन हो रहा है जिसकी शुरुआत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की है। वहीं इस कॉन्फ्रेंस में बेहतर काम करने वाले थानों को नवाजा गया।
बता दें कि, देश के लगभग 7000 थानों में से 70 को चुना गया है और टॉप 10 थाने घोषित किए गए हैं जिनमें दिल्ली का गाजीपुर थाना पहले नंबर पर, अंडमान निकोबार का पाढ़गांव थाना दूसरे नंबर पर और कर्नाटक का कवितला थाना तीसरे नंबर पर है। यह 60वीं कॉन्फ्रेंस 28 से 30 नवंबर तक नवा रायपुर के आईआईएम परिसर में आयोजित की जा रही है, जिसमें देश भर के डीजी और आईजी स्तर के पुलिस अधिकारी शामिल हो रहे हैं।
इसका मुख्य फोकस नक्सल समस्या के समाधान, पुलिसिंग के आधुनिक तरीकों और तकनीकी सहायता को बढ़ावा देने पर है। गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी इसमें शामिल हैं और इस बैठक में आंतरिक सुरक्षा और बेहतर पुलिसिंग के लिए गहन मंथन हो रहा है।
There is no ads to display, Please add some
