नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर यंगस्टर्स के बीच इस वक्त केवल एक ही नाम की चर्चा है और ये नाम है सैयारा. अहान पांडे और अनीत पड्डा के लीड रोल वाली फिल्म ने ऑडियंस के बीच ऐसा क्रेज क्रिएट किया है कि ऐसा लग रहा है इसके सामने जो फिल्म आएगी ढेर हो जाएगी. यंगस्टर्स भर-भर के थियेटर पहुंच रहे हैं. सोशल मीडिया पर इस फिल्म के रिएक्शन वीडियोज की भरमार है. कहीं कोई फिल्म देख रोमांटिक होता नजर आ रहा है तो वहीं कहीं कोई दिल के दर्द से रिलेट कर खूब रो रहा है. इन मिलेनियल्स के बीच कुछ ऐसे अब बड़े हो चुके दर्शक हैं जो कह रहे हैं ये कोई क्रेज है?…क्रेज तो हमारे राधे भैया का था. देखिए यही एक बड़ा कैच है…अगर आप उस दौर में बड़े हुए हैं तो इस नाम से ही पहचान गए होंगे कि हम किस फिल्म की बात कर रहे हैं.

शिष्य की करतूत को कथित बाबा दबाए रखा, रेप केस का खुलासा

22 साल पहले आई थी ये फिल्म

आज के बच्चे जहां सैयारा को देख रो रहे हैं उन्होंने आज से 22 साल पहले आई हमारी ये फिल्म देख ली तो ना जाने क्या रिएक्शन होगा. हम बात कर रहे हैं साल 2003 में आई तेरे नाम की. इस फिल्म में सलमान खान लीड रोल में थे और उनके साथ थीं न्यू कमर भूमिका चावला. सलमान भाई कॉलेज का बदमाश लड़का जिसे सब राधे भैया कहते हैं.

राधे भैया की जैकेट्स , हेयर स्टाइल, सिगरेट पीने का तरीका और स्वैग उस वक्त का सबसे हॉट ट्रेंड था. उस दौर में स्कूल-कॉलेज में पढ़ रहे बच्चे इस बात से आसानी से कनेक्ट कर सकते हैं कि उन दिनों आस-पास के लड़के उसी हेयर स्टाइल में दिखते थे. इसके अलावा लोग भाईजान का ब्रेसलेट भी कॉपी करने लगे थे. इससे पहले और इसके बाद भी कई फिल्में आईं लेकिन शायद साधना कट और राहुल रॉय के बाद अगर कोई स्टाइल इतना फॉलो हुआ तो वो राधे भैया का हेयर स्टाइल ही रहा होगा.

चुनाव आयोग ने शुरू की नया उपराष्ट्रपति चुनने की प्रक्रिया, जल्द आएगी इलेक्शन की तारीख

सैड लव स्टोरी

सैयारा में तो अहान पांडे यानी कृष कपूर को एक हैप्पी एंडिंग मिल गई लेकिन राधे भैया इतने लकी नहीं थे. पूरी कहानी में वो अपने प्यार के लिए संघर्ष करते दिखते हैं. हाल ऐसा हो जाता है कि पागल खाने तक पहुंच जाते हैं और आखिरी सीन तो दिल तोड़ देता है. एक तरफ उनकी निर्जरा की लाश जा रही होती है और दूसरी तरफ प्यार में पूरी तरह पागल बन चुके राधे भैया सब कुछ समझते-जानते इस दुनिया से दूर जाते दिखते हैं.

कहां से लिया गया था राधे भैया का हिट हेयर स्टाइल ?

सलमान खान ने बताया कि वह एक छोटे शहर के लड़के का लुक लेना चाहते थे. काफी खोजबीन करते हुए उन्हें पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम का लुक काफी अच्छा लगा और उन्होंने वहीं से अपने इस लुक की इंस्पिरेशन ली. सलमान ने कपिल शर्मा के शो पर ये बात बताई. इसके अलावा फैन्स से अपील की कि वो उस किरदार से कुछ भी ना सीखें. क्योंकि वह कोई सही लड़का नहीं था.

तेरे नाम-2 बनाना चाहते थे सतीश कौशिक 

सलमान खान ने खुद बताया था कि सतीश कौशिक अपनी हिट फिल्म तेरे नाम का पार्ट-2 बनाना चाहते हैं. उन्होंने भाईजान के साथ ये आइडिया डिस्कस भी किया था लेकिन ये बात अधूरी ही रह गई. 2023 में सतीश कौशिक का निधन हो गया और दोबारा इस फिल्म पर चर्चा भी नहीं हुआ.


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version