Aaj ka Rashifal 18 December 2025: ग्रहों की स्थिति- आज के दिन ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण संकेत दे रही है। देवगुरु बृहस्पति वर्तमान में मिथुन राशि में विराजमान हैं। केतु सिंह राशि में हैं। वहीं बुध, शुक्र और चंद्रमा की युति वृश्चिक राशि में बन रही है। यह युति कुछ जातकों के लिए शुभ तो कुछ जातकों के जीवन में भावनात्मक उतार-चढ़ाव भी ला सकती है। सूर्य और मंगल दोनों धनु राशि में विराजमान हैं। यह योग विशेष रूप से करियर, प्रशासन, खेल और प्रतिस्पर्धा से जुड़े लोगों के लिए अनुकूल रहेगा। राहु कुंभ राशि में विराजमान हैं, जबकि शनि देव मीन राशि में हैं। सभी ग्रहों की चाल से आज का दिन कुछ राशियों के लिए उन्नति के नए अवसर लाएगा तो कुछ राशि वालों सावधानी और संतुलन बनाए रखने की सलाह दी जाती है।

मेष राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। कोई रिस्क मत लीजिएगा। वाहन धीरे चलाएं। प्रेम, संतान की स्थिति काफी बेहतर। व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

वृषभ राशि- जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। प्रेम, संतान, व्यापार, नौकरी-चाकरी, साथ, संगत सबकुछ बहुत अच्छा है। आनंददायक जीवन गुजारेंगे। लाल वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि- शत्रुओं पर विजय पा लेंगे। गुणज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आर्शीवाद मिलेगा। कार्य विघ्न-बाधा के साथ संपन्न हो जाएंगे। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा है। थोड़ा सा स्वास्थ्य पर ध्यान जरूर रखिए। लाल वस्तु का दान करना शुभ होगा।

कर्क राशि- भावनाओं पर काबू रखें। स्वास्थ्य थोड़ा ऊपर-नीचे रहेगा। प्रेम, संतान की स्थिति मध्यम। व्यापार आपका अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- गृह कलह के संकेत हैं, लेकिन भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी का प्रबल योग बनेगा। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। अपनों का साथ होगा। स्वास्थ्य बहुत अच्छा। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। नीली वस्तु पास रखें।

तुला राशि- धन आगमन होगा। कुटुंब में वृद्धि होगी। लिक्विड फंड में बढ़ोतरी होगी। वाक्पटुता से कोई भी चीज जीत लेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि- सौम्यता के प्रतिक बने रहेंगे। शुभता के प्रतिक बने रहेंगे। स्वास्थ्य बहुत अच्छा। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

धनु राशि- सर दर्द, नेत्र पीड़ा और खर्च की अधिकता, पार्टनरशिप में प्रॅाब्लम,अज्ञात भय बना रहेगा। प्रेम, संतान का भरपूर सहयोग और साथ बना रहेगा। व्यापार लगभग ठीक है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- आय के नवीन स्तोत्र बनेंगे। पुराने स्तोत्र से भी पैसे आएंगे। यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। लाल वस्तु का दान करें।

कुंभ राशि- कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। व्यापारिक सफलता मिलेगी। राजनीतिक लाभ होगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- भाग्य साथ देगा। यात्रा का योग बनेगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान की स्थिति सुधर चुकी है। व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version