24 December 2025 Ka Rashifal: 24 दिसंबर 2025 को मेष राशि वालों की सेहत ठीक रहेगी, नौकरी में नए अवसर मिलेंगे। वृषभ राशि वाले अंजान लोगों से सावधान रहें, नए विषय में रुचि रहेगी। मिथुन राशि वालों को संतान सुख मिलेगा, इनके जीवन में अनचाहे परिवर्तन हो सकते हैं। कर्क राशि वाले विवादों से दूर रहें, बिजनेस में उतार-चढ़ाव संभव है। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन?

मेष राशिफल 24 दिसंबर 2025 (Dainik Mesh Rashifal)

इस राशि के लोगों की कोई बड़ी समस्या आज दूर हो सकती है। नौकरी ने नए और अच्छे प्रस्ताव आपको मिल सकते हैं। वर्क प्लेस पर आपका पराक्रम बना रहेगा। परिवार में कोई शुभ कार्य जैसे विवाह, सगाई आदि हो सकता है। सेहत पहल से ठीक रहेगी।

वृषभ राशिफल 24 दिसंबर 2025 (Dainik Vrishbha Rashifal)

परिवार के किसी बुजुर्ग सदस्य की सेहत बिगड़ सकती है। अंजान लोगों से सावधान रहने की जरूरत है। पैसों के लेन-देन में सावधानी रखने की जरूरत है। कोई निगेटिव बात आपको परेशान कर सकती है। किसी नए विषय में आपकी रुचि रहेगी।

मिथुन राशिफल 24 दिसंबर 2025 (Dainik Mithun Rashifal)

आपके वर्क प्लेस पर कुछ अनचाहे परिवर्तन हो सकते हैं। एक्सट्रा मेरिटल अफेयर परेशानी का कारण बनेंगे। इमोशनल होकर कोई भी निर्णय न लें नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा। बच्चों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। संतान सुख मिलेगा।

कर्क राशिफल 24 दिसंबर 2025 (Dainik Kark Rashifal)

इस राशि के जो लोगों के बिजनेस में बड़ा उतार-चढ़ाव आ सकता है। मेहनत करने के बाद भी उचित परिणाम नहीं मिलेंगे। धर्म-कर्म में मन लगा रहगा। मन किसी बात को लेकर असंतुष्ट रहेगा। राजनीति से जुड़े लोग सावधान रहें। विवादों से दूर रहें।

सिंह राशिफल 24 दिसंबर 2025 (Dainik Singh Rashifal)

इस राशि के लोगों को धन लाभ के योग बनेंगे। पुराने दोस्तों से मिलकर खुशी होगी। बिजनेस को लेकर थोड़ी परेशानी हो सकती है। अच्छे कामों में पैसा खर्च होगा। अटके हुए कामों में गति आएगी। मन शांत और सुखी रहेगा। सेहत भी ठीक रहेगी।

कन्या राशिफल 24 दिसंबर 2025 (Dainik Kanya Rashifal)

इस राशि के लोग आज नया काम शुरू कर सकते हैं। बच्चों के करियर को लेकर परेशानी का अनुभव होगा। प्रेमियों में किसी बात को लेकर विवाद की संभावना है, ब्रेकअप भी संभव है। आज का काम कल पर टालना ठीक नहीं है, इससे नुकसान होगा।

तुला राशिफल 24 दिसंबर 2025 (Dainik Tula Rashifal)

इस राशि के लोग आज पेट दर्द से परेशान रहेंगे। बिजनेस में बड़ा फायदा हो सकता है। परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। बदलते मौसम का असर सेहत पर हो सकता है। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को फायदा होगा। संपर्कों का फायदा भी मिलेगा।

वृश्चिक राशिफल 24 दिसंबर 2025 (Dainik Vrishchik Rashifal)

इस राशि के बेरोजगारों को नई नौकरी मिल सकती है। अनुभवी लोगों का सहयोग मिलेगा। आपकी योग्यता लोगों के सामने आ सकती है। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए समय अनुकूल है, इन्हें अपनी मेहनत का उचित फल मिलेगा।

धनु राशिफल 24 दिसंबर 2025 (Dainik Dhanu Rashifal)

इस राशि के लोग किसी से भी अभद्र भाषा में बात न करें नहीं तो विवाद हो सकता है। किसी गलतफहमी के चलते परिवार में विवाद हो सकता है। आलस्य के कारण बनते काम बिगड़ सकते हैं। नई संपत्ति या वाहन खरीदने का विचार मन में आ सकता है।

मकर राशिफल 24 दिसंबर 2025 (Dainik Makar Rashifal)

आज आप कोई नया काम सीख सकते हैं। लाइफ पार्टनर की सेहत को लेकर पेरशानी रहेगी। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। नौकरी में दिए गए सभी प्रोजेक्ट समय पर पूरे होंगे। दिन बहुत शुभ रहेगा।

कुंभ राशिफल 24 दिसंबर 2025 (Dainik Kumbh Rashifal)

इस राशि के लोगों के प्रेम संंबंध टूट सकते हैं। साथ ही मान-सम्मान में भी कमी रहेगी। ये लोग अपनी सीक्रेट बातें किसी से शेयर न करें नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा। कुछ जरूरी काम छूट सकते हैं। सेहत को लेकर लापरवाही भारी पड़ सकती है।

मीन राशिफल 24 दिसंबर 2025 (Dainik Meen Rashifal)

आज आप किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। क्रिएटिव विचार मन में आएंगे। घर से जुड़ी कोई समस्या दूर हो सकती है। ऑनलाइन बिजनेस से जुड़े लोगों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। आपको अपनी प्रतिभा और क्षमता दिखाने का मौका मिलेगा।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version