बीजापुर – जिले के भैरमगढ़ जनपद पंचायत में पदस्थ तकनीकी सहायक संतोष कुंजाम और पंचायत सचिव बाबू राव पुलसे के साथ बीते दिनों कुटरू एसडीओपी ब्रिज किशोर यादव और उनके पुलिसकर्मियों द्वारा की गई बेरहमी से मारपीट का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। घटना से आक्रोशित जनपद पंचायत भैरमगढ़ के अधिकारी-कर्मचारी लामबंद हो गए हैं और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए हड़ताल की चेतावनी दी है। साथ ही बीजापुर कलेक्टर और एसपी को ज्ञापन सौंपकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

दो जवान सस्पेंड

जिसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बीजापुर ने दो जवान दिवा जितेन्द्र और सोमारू उरसा को निलंबित कर दिया है। एसपी ने प्रारंभिक जांच के आधार पर यह कार्रवाई की गई है और विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। जांच के निष्कर्षों के आधार पर दोषियों के विरुद्ध आवश्यक विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

युक्तियुक्तकरण के विरोध में शिक्षक : काउंसलिंग सेंटर में किया जमकर हंगामा, कलेक्टर ने कही यह बात

जांच समिति गठित

वहीं बीजापुर कलेक्टर संबित मिश्रा ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है। समिति में अपर कलेक्टर भूपेन्द्र कुमार अग्रवाल अध्यक्ष होंगे, जबकि सदस्य के रूप में एएसपी यूलेडन यार्क और एसडीएम भैरमगढ़ विकास सर्वे को शामिल किया गया है। समिति को एक सप्ताह में रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है।

जानिए क्या है मामला

यह घटना 29 मई को कुटरू थाना क्षेत्र के ग्राम तुमला के पास हुई। पीड़ित तकनीकी सहायक संतोष कुंजाम के मुताबिक, वे और पंचायत सचिव बाबू राव पुलसे कार से बीजापुर लौट रहे थे। तभी पीछे से आ रही एक स्कॉर्पियो वाहन को रास्ता न मिलने से नाराज होकर उसमें सवार कुटरू एसडीओपी और पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि दोनों को कॉलर पकड़कर गाड़ी से बाहर निकाला गया, बंदूक की नोक पर धमकाया गया और फिर जमीन पर गिराकर जूते और बेल्ट से पीटा गया। इसके अलावा जातिगत गाली-गलौज भी की गई।

CG News – तीरथगढ़ वाटरफॉल में दर्दनाक हादसा… 17 साल के नाबालिग की गिरने से मौत

इस घटना के बाद पीड़ित कर्मचारी भैरमगढ़ पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी अधिकारियों को दी। इसके बाद सभी कर्मचारी भैरमगढ़ थाने पहुंचे और एफआईआर की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि अगर उचित कार्रवाई नहीं हुई, तो वे काम बंद आंदोलन करेंगे।

फिलहाल, इस मामले में पुलिस ने अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं किया है। जिससे कर्मचारियों का आक्रोश बढ़ा हुआ है, वहीं दूसरी ओर पुलिस महकमे की साख पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। अब देखने वाली बात होगी की जांच रिपोर्ट आने के बाद क्या कार्रवाई होती है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version