गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। भारतीय अर्थव्यवस्था की दूसरी तिमाही में जीडीपी ग्रोथ रेट 8.2 प्रतिशत होने पर छ.ग. चेम्बर आफ कामर्स एंड इण्ड्रस्टीज के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नमामि गंगे के प्रदेश संयोजक फिंगेश्वर के अशोक राजपूत ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भारत के लिए यह गौरव करने का विशय है। पूरे विश्व में अस्थिरता के हालात है लम्बे समय से रूस, यूक्रेन युद्ध चल रहा है, पाकिस्तान, अफगनिस्तान के बीच तनाव के नेपाल बांग्लादेश में तख्ता पलट हुआ है, अमेरिका, चीन के बीच भी तनाव बना हुआ है ऐसे में इन सभी नकारात्मक प्रभावों से जादुई रूप से भारत ने खुद को बचा रखा है यह केवल मोदी मैजिक से ही संभव है। प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक राजपूत ने कहा भारत में सभी सेक्टर्स में भारी बूम देखने को मिल रहा है। कृशि, मैन्यूफैकरिंग, कंस्ट्रस्शन, सर्विस सभी सेक्टर्स में भारी ग्रोथ है। देश की आर्थिक रफ्तार तेज होने के साथ साथ यह इस बात का भी प्रमाण है कि देश का प्रत्येक व्यक्ति अब आर्थिक रूप से भी मजबूत हो रहा है लोगों की क्रय शक्ति बढ़ रही है, लोग पहले से बेहतर जीवन जी रहे है। नमामि गंगे के प्रदेश संयोजक अशोक राजपूत ने कहा अमेरिका द्वारा बडे़ टैरिफ की घोशणा के बाद विपक्ष हमेशा की तरह देश के लिए नकारात्मक माहौल बनाना शुरू कर दिया था परंतु भारत अब मजबूत नेतृत्व में काम कर रहा है विपक्ष को भी देश विरोधी एजेंडा चलाने से बाज आने की जरूरत है। श्री राजपूत ने कहा एक तरफ रिकार्ड जीडीपी ग्रोथ तो दूसरी तरफ महंगाई 13 वर्शो में सबसे कम यह किसी चमत्कार से कम नहीं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की दूरदर्शी सोच एवं आर्थिक क्षेत्र में लगातार किए जा रहे सुधारों का परिणाम है। यूपीए और कांग्रेस के 10 वर्शो के शासन में भारत की अर्थव्यवस्था विश्व की 11 वीं अर्थव्यवस्था से एक पायदान भी आगे नहीं बढ़ पाई थी महंगाई ने सारे रिकार्ड तोड़ दिए थे। मोदी सरकार में हम विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है जल्द ही हम विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था होंगे।
There is no ads to display, Please add some
