गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। रसोई गैस संकट पर सरकार के दावों को हवाहवाई करार देते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखचंद बेसरा ने मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि गैर चुनावी राज्यों की हिस्सा की एलपीजी को चुनावी राज्यों को भेजा जा रहा है, ताकि वहाँ रसोई गैस संकट से जनता की भाजपा के खिलाफ गुस्सा को कम किया जाये और चुनाव में भाजपा को होने वाले नुकसान से बचा जा सके। दुर्भाग्यजनक है प्रदेश की सरकार मौन है।
इसलिए यहां मांग के अनुसार जनता को रसोई गैस नहीं मिल पा रहा है। श्री बेसरा ने कहा की प्रदेश सरकार ने षड्यंतपूर्वक शहर के लाखों गैस उपभोक्ताओं को ग्रामीण उपभोक्ता घोषित कर दिया ऐसे शहरी उपभोक्ताओं को अब रसोई गैस नही मिलेगा। उज्ज्वला योजना के लाखों हितग्राहियों के कनेक्शन को केवाईसी अपडेट के नाम से ब्लाक कर दिया गया अब उन्हें रसोई गैस नही मिलेगा। सरकार रसोई गैस संकट का हल करने के बजाये जिम्मेदारी से भाग रही है। एलपीजी संकट से निपटने के बजाये उपभोक्ताओं को परेशान कर रही है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखचंद बेसरा ने कहा कि रसोई गैस की संकट पर सरकार सब कुछ बेहतर होने का दावा कर रही है, लेकिन रसोई गैस लेने के लिए एजेंसियों के बाहर जनता की लंबी लम्बी लाईन सरकार की दावों के विपरीत है।यह केंद्र की भाजपा सरकार की गैर जिम्मेदाराना कार्यशैली का परिणाम है।
