Vijay Sharma Statement : रायपुर। छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा ने नक्सली संगठन के शांति वार्ता पत्र और हालिया शराब घोटाला मामले को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि नक्सली आम लोगों की हत्या करना बंद करें और प्लांट किए गए आईडी को तुरंत हटा दें।
अमेरिका H-1B वीजा के लिए ₹88 लाख वसूलेगा:पहले ₹6 लाख तक लगते थे, ₹8.8 करोड़ में स्थायी निवास
गृहमंत्री ने बताया कि नक्सलियों की ओर से मिला पहला पत्र पोलित ब्यूरो मेंबर का था, जबकि दूसरा पत्र ज्यूनियर कैडर का है और यह तेलंगाना से आया है।
शराब घोटाला मामले में ईडी द्वारा किए गए खुलासे पर उन्होंने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार में प्रशासन को दबाव में रखा गया था। उन्होंने स्पष्ट किया कि कई अच्छे अधिकारी भी कांग्रेस सरकार के दबाव में फंसे और जांच के दौरान यही सच्चाई सामने आ रही है।
विजय शर्मा ने आगे कहा कि शराब व्यापार के लिए बाहरी लोगों को भी प्रश्रय दिया गया और इस मामले में रोज नई-नई कथाएं सामने आएंगी। उन्होंने सभी से अपील की कि मामले की गंभीरता को समझें और जांच में सहयोग करें।
There is no ads to display, Please add some
