नई दिल्ली: सावन का महीना चल रहा है और पूरे देश में भोलेनाथ की भक्ति में डूब चुका है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड में भी कई ऐसे एक्टर हैं, जो शिव भक्त हैं. इनमें संजय दत्त से लेकर सुधांशू पांडेय जैसे स्टार्स शामिल है. पर जब शिव के सबसे बड़े भक्तों का नाम लिया जाए तो अजय देवगन का नाम जरुर आएगा, जो अक्सर भोलेनाथ का नाम लेते हुए नजर आते हैं. अजय देवगन भारतीय फिल्म जगत में भगवान शिव के सबसे बड़े भक्तों में से एक हैं. चाहे फिल्मों में हो या निजी जीवन में, हमने उन्हें बार-बार भगवान शिव का जिक्र या श्रेय देते देखा है.

शॉपिंग मॉल में भीषण आग: इराक में जिंदा जले 61 लोग, कई झुलसे; पांच मंजिला इमारत में रात भर उठती रहीं लपटें

भगवान शिव का भक्त है ये बॉलीवुड सुपरस्टार

शिवाय और भोला की शूटिंग के दौरान, अजय देवगन ने भगवान शिव का आशीर्वाद लेने के लिए कई मंदिरों में दर्शन किए. इतना ही नहीं एक्टर ने अपनी छाती पर महादेव को समर्पित एक टैटू भी बनवाया है, जो भगवान शिव के प्रति उनकी भक्ति को दर्शाता है. 

ऋषभ पंत WTC के इतिहास में ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी, कई धाकड़ प्लेयर्स भी नहीं कर पाए ये कारनामा

भगवान शिव के नाम पर बनाई फिल्में

अजय देवगन की शिवाय की बात करें तो 2016 में रिलीज हुई शिवाय में अजय देवगन के अलावा सायशा, एरिका कार और एबीगेल ईम्स लीड रोल में नजर आए थे. वहीं फिल्म का बजट 125 करोड़ था और कमाई 148.91 करोड़ रुपए फिल्म ने की थी. इसके अलावा सिनेमाघरों में यह फिल्म 50 दिनों तक चली थी.

2023 में रिलीज हुई एक्शन थ्रिलर फिल्म भोला की बात करें तो अजय देवगन ने फिल्म का निर्देशन किया था. यह 2019 की तमिल फिल्म कैथी की रीमेक थी. फिल्म में अजय देवगन के अलावा तब्बू, दीपक डोबरियाल, संजय मिश्रा, गजराज राव और विनीत कुमार नजर आए थे. फिल्म ने 100 करोड़ के बजट में 111.64 करोड़ की कमाई हासिल की थी.

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version