Women’s ODI World Cup 2025 मुंबई। महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला गया। इस रोमांचक मैच में टीम इंडिया ने 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज करते हुए तीसरी बार फाइनल में जगह बनाई। भारत ने 339 रन का विशाल लक्ष्य 48.3 ओवर में हासिल कर महिला वनडे क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज़ पूरा किया। इससे पहले 330 रन का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम था।

31 October Horoscope : तुला राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति रहेगी अच्छी, लेकिन मकर वालों को बिजनेस में होगी आर्थिक कमजोरी …

ऑस्ट्रेलिया की शानदार शुरुआत, लिचफील्ड ने जड़ा शतक

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 49.5 ओवर में 338 रन बनाए। फोएब लिचफील्ड ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 93 गेंदों में 119 रन ठोके। वहीं एलिसा पैरी ने 77 रन की पारी खेली।दोनों के बीच 155 रन की बड़ी साझेदारी हुई। इसके बाद अमनजोत कौर ने लिचफील्ड का अहम विकेट लेकर भारत को वापसी दिलाई।मैच के अंत में एश्ले गार्डनर ने 63 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 300 के पार पहुंचाया।
भारत की ओर से श्री चरण और दीप्ति शर्मा ने दो-दो विकेट लिए, जबकि अमनजोत कौर, क्रांति गौड़ और राधा यादव को एक-एक सफलता मिली।

जेमिमा रोड्रिग्ज की ऐतिहासिक शतकीय पारी से भारत ने किया कमाल

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत धीमी रही।शैफाली वर्मा (10) और स्मृति मंधाना (24) जल्दी आउट हो गईं।इसके बाद हरमनप्रीत कौर और जेमिमा रोड्रिग्ज ने तीसरे विकेट के लिए 167 रन की साझेदारी की।
हरमनप्रीत ने 89 रन की शानदार पारी खेली, जबकि जेमिमा रोड्रिग्ज ने 127 रनों की मैच विनिंग पारी खेलते हुए टीम को जीत दिलाई।दीप्ति शर्मा ने 17 गेंदों में 24 रन बनाए और ऋचा घोष ने जेमिमा का साथ देते हुए भारत को 48.3 ओवर में लक्ष्य तक पहुंचा दिया।

भारत तीसरी बार फाइनल में, साउथ अफ्रीका से होगा खिताबी मुकाबला

इस जीत के साथ भारत महिला टीम ने तीसरी बार वर्ल्ड कप फाइनल में प्रवेश किया है।अब 2 नवंबर को फाइनल मुकाबले में भारत का सामना साउथ अफ्रीका से होगा।टीम इंडिया के इस प्रदर्शन ने करोड़ों भारतीय क्रिकेट प्रेमियों को दिवाली का तोहफा दे दिया है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version