गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। विकासखंड की हायर सेकेण्डरी स्कूल सेंदर में भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी जिला शाखा गरियाबंद के अध्यक्ष एवं कलेक्टर भगवान सिंह उइके के मार्गदर्शन एवं आदेशानुसार, जिला शिक्षा अधिकारी जगजीत धीर एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी व सचिव रेडक्रॉस जिला शाखा गंस्यिबंद डॉ. यूएस नवरत्न के निर्देशन में जिला संगठक एवं राज्य प्रतिनिधि रोमन साहू के नेतृत्व में जिला स्तरीय प्रथम जूनियर रेड क्रॉस प्रशिक्षण शिविर का आयोजन फिंगेश्वर विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेंदर में किया गया। कार्यक्रम के द्वितीय दिवस के अवसर पर डीएचओ डॉक्टर लक्ष्मीकांत जांगड़े के नेतृत्व में डॉ. प्रकाश साहू चिकित्सा अधिकारी देवभोग एवं मॉस्टर ट्रेनर फर्स्ट एड एवं डॉक्टर राहुल नेताम चिकित्सा अधिकारी रसेला द्वारा सीपीआर एवं प्राथमिक सहायता के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सीपीआर एक आपातकालीन जीवन रक्षक तकनीक है जो दिल की धड़कन रुक जाने सांस लेने में समस्या होने पर इस्तेमाल की जाती है। जब दिल की धड़कन सही तरीके से काम नहलू कर रही है तो सीपीआर का उपयोग किया जाता है। शाम को ग्रेटकैम्प फायर का शुभारंभ रेड क्रॉस के विद्याणथयों द्वारा संत कबीर के दोहे का चारों दिशाओं में संदेश के भाध्यम से सस्वर वाचन आईचारा, प्रेम, शांति एवं ज्ञान का संदेश देकर किया गया, फिर चारों संदेश वाहकों, मुख्य अतिथि अध्यक्ष विशिष्ट अतिथियों के द्वारा शिविर ज्वाल प्रज्जवलित कर किया गया। भारतीय रेडक्रॉस के जिला चेयरमेन मधुबाला रात्रे ने कहा कि रेडक्रॉस का मुख्य कार्य मानव की सेवा करना है। इस प्रशिक्षण शिविर में डॉ. दिलीप साहू, त्रिलोक नाथ साहू, अभिषेक पाण्डेय, आकाश पाण्डेय, धर्मेंद्र सिंह ठाकुर, चैतन्य यदु, गोपाल देवांगन, पूरन लाल साहू उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some
