राजिम/गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे नया सवेरा अभियान के तहत राजिम पुलिस ने अवैध शराब परिवहन और बिक्री के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 5.760 लीटर अंग्रेजी एवं देशी शराब जब्त की गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक गरियाबंद के निर्देशन में जिलेभर में नशे के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार 27 मई 2026 को थाना प्रभारी राजिम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति सफेद रंग की बोरी में अवैध शराब रखकर राजिम से ग्राम पोखरा की ओर बिक्री करने जा रहा है।
नाश्ते के पैसे को लेकर विवाद, महिला की ब्लेड से हत्या
सूचना के आधार पर थाना राजिम से पुलिस टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई। पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति को रोककर पूछताछ की। पूछताछ में उसने अपना नाम रुपेश सोनवानी (34 वर्ष) निवासी पितईबंद थाना राजिम जिला गरियाबंद बताया।
पुलिस द्वारा गवाहों की उपस्थिति में तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 32 पौवा अंग्रेजी एवं देशी शराब बरामद हुई, जिसकी कुल मात्रा 5.760 लीटर पाई गई। पुलिस ने अवैध शराब को जब्त कर आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज किया।
छत्तीसगढ़ सिख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने मेधावी सिख विद्यार्थियों का किया सम्मान, सरदार गुरुचरण सिंह होरा ने दी शुभकामनाएं
पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
जब्त सामग्री
5.760 लीटर अंग्रेजी एवं देशी शराब
गिरफ्तार आरोपी
रुपेश सोनवानी, पिता नरोत्तम सोनवानी, उम्र 34 वर्ष, निवासी पितईबंद थाना राजिम जिला गरियाबंद।
